{"_id":"5cf8b3abbdec22074d53d8a7","slug":"a-man-died-because-of-using-third-degree-on-him-in-bahraich","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी के आरोप में पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री देने पर युवक की मौत, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी के आरोप में पूछताछ के दौरान थर्ड डिग्री देने पर युवक की मौत, दो पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज
Thu, 06 Jun 2019 11:33 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बहराइच
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 06 Jun 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
बहराइच जिले के हुजूरपुर थाने में पूछताछ के दौरान एक युवक को थर्ड डिग्री दिए जाने पर उसकी मौत हो गई। युवक को चोरी के आरोप में पुलिसकर्मियों द्वारा पूछताछ के लिए थाने लाया गया था। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन डॉक्टरों के पैनल ने उसका पोस्टमार्टम किया। लापरवाही बरतने के आरोप में पुलिस अधीक्षक ने प्रभारी निरीक्षक को निलंबित व अपराध निरीक्षक को लाइन हाजिर कर दिया है।
विज्ञापन
दरअसल, हुजूरपुर के धुरखी गांव निवासी केशरी सिंह के यहां करीब 15 दिन पहले चोरी हुई थी। गांव निवासी अशोक सोनी (27) पुत्र रामसागर सोनी उसके यहां नौकर था। पुलिस ने पूछताछ के लिए अशोक को हिरासत में लिया था और सच उगलवाने के दौरान जब उसे थर्ड डिग्री दी गई तो उसकी हालत बिगड़ने लगी।
विज्ञापन
आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने अशोक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। यहां हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर ने हुजूरपुर के प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह को निलंबित कर अपराध निरीक्षक राकेश पांडेय को लाइन हाजिर कर दिया।