{"_id":"662c9eb66b90a4cfa90c136e","slug":"a-man-did-marriage-on-with-fake-information-in-barabanki-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: टैक्स इंस्पेक्टर बताकर शादी करने वाला निकला बेरोजगार, जाति में भी था फर्जीवाड़ा, भेद खुला तो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: टैक्स इंस्पेक्टर बताकर शादी करने वाला निकला बेरोजगार, जाति में भी था फर्जीवाड़ा, भेद खुला तो...
Sat, 27 Apr 2024 03:35 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 Apr 2024 03:35 PM IST
सार
बाराबंकी जिले में एक युवक ने खुद को टैक्स इंस्पेक्टर बताकर युवती से शादी कर ली और खुद को ठाकुर बताया लेकिन जब भेद खुला तो मारपीट की और युवती को घर से निकाल दिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : i
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैरिज वेबसाइट जीवनसाथी डॉट कॉम पर संपर्क के दौरान एक शहर की एक युवती का लखनऊ के युवक से संपर्क हुआ। युवक ने खुद को क्षत्रिय जाति का और इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर बताया। पांच महीने की बातचीत के बाद दोनों की शादी हो गई लेकिन युवक न केवल बेरोजगार निकला बल्कि जाति भी दूसरी निकली। बदहवास युवती ने एसपी से आपबीती बताई तो शहर कोतवाली में पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
शहर के आवास विकास कॉलोनी की निवासी एक युवती ने एसपी दिनेश कुमार सिंह से शिकायत कर बताया कि पांच महीने पहले जीवन साथी डॉट कॉम पर उनका संपर्क लखनऊ के एकता नगर बालागंज निवासी भूपेंद्र सिंह से हुआ। भूपेंद्र ने बताया कि उसने एसएससी परीक्षा उत्तीर्ण कर इनकम टैक्स विभाग में इंस्पेक्टर पद पर नौकरी पाई है। खुद को ठाकुर जाति का बताकर उसने शादी का प्रस्ताव रखा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव: जहां हुई नेहरू-गांधी की पहली मुलाकात, उस सीट पर समाप्त हुई कांग्रेस, सपा के खाते में गई सीट
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - राज्य कर में सालाना 44 करोड़ की मलाईदार कुर्सी के लिए मची होड़, 2210 करोड़ का है सालाना कनेक्शन
इसके बाद भूपेंद्र के साथ उनके पिता वीरेंद्र और माता बचमुन्नी सिंह, भाई भीम सिंह व बहन नीतू सिंह बाराबंकी आए और शादी की बात की। इन लोगों ने भी वही बात कही जो भूपेंद्र ने बताई थी। बीते 18 अप्रैल को ही दोनों की शादी हो गई। युवती का आरोप है कि जब वह ससुराल पहुंची तो उसे पता चला कि भूपेंद्र बेरोजगार है और ठाकुर की बजाय यादव जाति से है। इसके बारे में पूछने पर सभी ने मिलकर लाठी डंडों से पीटा।
बताया कि कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुके हैं। युवती से पांच लाख रुपए की मांग रखी। मजबूरी में युवती ने कहां की माता-पिता से पैसे दिलवाएगी। इसके बाद चार पहिया वाहन सिंह से बाराबंकी के विकास भवन के पास लाया गया और वहां पर भी मारपीट कर वाहन से उतार दिया गया। धमकी दी कि यदि पांच लेकर नहीं आई तो अंजाम बुरा होगा।
एसपी के निर्देश पर शहर कोतवाली में भूपेंद्र उसके माता-पिता और भाई-बहन समेत पांच के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, धोखाधड़ी कूट रचना, आपराधिक साजिश रचने, मारपीट करने समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। शहर कोतवाल अजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही पुलिस की एक टीम लखनऊ जा रही है।