फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man creates ruckus near chief minister house.

खुद को मुलायम की बहू का ड्राइवर बता किया हंगामा, धुना गया युवक

Sun, 08 May 2016 02:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 08 May 2016 02:10 PM IST
विज्ञापन
 A man creates ruckus near chief minister house.
युवक को खींचकर बाहर निकालता ऑटो ड्राईवर - फोटो : amar ujala

सीएम आवास के बगल में शनिवार शाम लालबत्ती लगी सरकारी अंबेसडर कार सवार युवक ने आगे चल रहे ऑटो को पहले टक्कर मारी, जब ऑटो चालक ने विरोध किया तो उसे भी पीटा, इस बात से गुस्साए ऑटो चालक और उसमें बैठे सवारियों ने युवक की जमकर पिटाई की।

विज्ञापन


लोगों का कहना था कि कार का चालक और युवक दोनों शराब के नशे में थे। किसी तरह कार चालक और युवक वापस कार के भीतर घुसे और शीशे बंद करके बैठ गए। तब तक मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


भीड़ में शामिल लोगों ने जबरन शीशा खुलवाकर युवक को खींच लिया और सड़क पर गिराकर पिटाई की। सूचना पाकर गौतमपल्ली पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट कर रहे लोगों को लाठियां पटककर खदेड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालबत्ती लगी कार का चालक वाहन सहित युवक को लेकर मौके से भाग निकला जबकि मारपीट करने वाले भी खिसक लिए। मौके से एक आटो चालक को पकड़ा गया है। एसओ गौतमपल्ली सुरेंद्र कटियार का कहना है कि किसी ने शिकायत नहीं की है। फिलहाल आटो चालक को थाना पर ही बैठाया गया है।

सपा सुप्रीमो की बहू का ड्राइवर बताकर रोब में लिया

 A man creates ruckus near chief minister house.

आटो सवार युवकों ने लालबत्ती लगी कार में नीली टीशर्ट पहनकर बैठे युवक का परिचय पूछा तो उसने सपा सुप्रीमो की बहू की गाड़ी का ड्राइवर बताते हुए रोब झाड़ने की कोशिश की।

इस पर आटो सवार युवक खुद को डीआईजी मुरादाबाद का भतीजा बताते हुए उसका कॉलर पकड़कर खींचने लगा। मौके पर मौजूद एक होमगार्ड ने युवक को समझाने की कोशिश की तो युवक ने उसे भी डीआईजी का भतीजा बताते हुए दबाव में ले लिया।

वीवीआईपी रूट पर आधा घंटा लगा रहा जाम
लालबत्ती लगी कार को घेरकर हंगामा करते लोगों को देखने के लिए वाहन चालक रुक गए जिससे वीवीआईपी रूट पर ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई।

इस बीच मारपीट से घबराकर कार के भीतर बंद ड्राइवर और नशे में धुत युवक मदद के लिए किसी को फोन मिलाते रहे तो बाहर खड़े युवक गाली-गलौज करके दरवाजा खोलने की चेतावनी देते रहे।

जियामऊ स्थित पेट्रोलपंप से लेकर गोल्फ क्लब चौराहा तक जाम लग गया तब पुलिस सक्रिय हुई। सीएम आवास पर तैनात सुरक्षाकर्मी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने आनन-फानन जाम खुलवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed