{"_id":"61656c008ebc3e05c56b61d7","slug":"a-man-consumes-poison-outside-chief-minister-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के बाहर मैनपुरी के युवक ने पिया जहर, सपा नेता पर प्रताड़ना का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: मुख्यमंत्री आवास के बाहर मैनपुरी के युवक ने पिया जहर, सपा नेता पर प्रताड़ना का आरोप
Tue, 12 Oct 2021 07:13 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 12 Oct 2021 07:13 PM IST
सार
पीड़ित ने मैनपुरी पुलिस व प्रशासन पर जमीन पर कब्जा करने के मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं एक सपा नेता पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती विमलेश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री आवास के बाहर मंगलवार दोपहर को मैनपुरी के किसुनी निवासी विमलेश ने जहरीला पदार्थ पीकर खुदकुशी करने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची गौतमपल्ली पुलिस ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां हालत गंभीर देख उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। पीड़ित ने मैनपुरी पुलिस व प्रशासन पर जमीन पर कब्जा करने के मामले में कोई कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। वहीं एक सपा नेता पर भी प्रताड़ना का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
मैनपुरी के किसुनी गांव निवासी विमलेश मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे मुख्यमंत्री आवास पहुंचे। वहां उन्होंने अपनी कमर में छिपाए गये जहरीला पदार्थ निकाला और पी लिया। जिससे उनकी हालत बिगड़ने लगी। विमलेश बेसुध होकर गिर गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। मौकेपर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक गौतम पल्ली सुनील दुबे ने विमलेश को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विमलेश ने आरोप लगाया कि इलाके में रहने वाले सपा नेता लालू यादव ने जमीन पर कब्जा कर लिया है। उसे फर्जी मुकदमों में फंसा रहे हैं। जिसकी शिकायत करने पर पुलिस व जिला प्रशासन का कोई अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहा है। वह अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी और कप्तान से भी मिला पर कोई मदद नहीं मिली। कई बार लखनऊ में उच्चाधिकारियों और सीएम से मिलने आया, लेकिन मुलाकात नहीं हो सकी। सपा नेता की प्रताड़ना से परेशान होकर वह खुदकुशी करने का प्रयास कर रहा है। एडीसीपी मध्य राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक मैनपुरी पुलिस को सूचना दे दी गई है। विमलेश का लालू यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उसकी हालत अब ठीक है।
विज्ञापन
मैनपुरी पुलिस और विमलेश के घर वाले भी आ रहे हैं। एडीसीपी ने बताया कि सीएम आवास में विलमेश प्रार्थनापत्र देकर निकला था। इसके बाद लामार्ट कालेज की बाउंड्रीवाल के पास उसने कमर में खुसी शीशी निकाली। उसे पीने लगा यह देख एक महिला सिपाही दौड़ी उसने हाथ मारकर शीशी गिरा दी। शीशी में कोई रैपर नहीं लगा था। आधी शीशी ही विमलेश पी पाया था। उसे आनन फानन अस्पताल ले जाया गया। अब हालत सामान्य है।