फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man committed suicide in lucknow

प्रेमिका के दरवाजे पर प्रेमी ने दी जान, मैसेज भेज इन्हें बताया मौत का जिम्मेदार

Fri, 01 Mar 2019 01:49 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: Amulya Rastogi Updated Fri, 01 Mar 2019 01:49 PM IST
विज्ञापन
a man committed suicide in lucknow
डेमो
लखनऊ के पारा में प्रेमिका के घर के  दरवाजे पर संविदा कर्मचारी अभिषेक चौधरी (22) ने फांसी लगा कर जान दे दी। युवक के भाई ने आरोप लगाया कि युवती के परिवारीजनों ने उसकी हत्या कर शव को दरवाजे पर लटका दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अभिषेक की मौत का कारण हैंगिंग आया है।
विज्ञापन


जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। प्रभारी निरीक्षक पारा रणजीत सिंह भदौरिया के मुताबिक, आलमबाग के मवैया निवासी राजेश चौधरी किसान है। उनका बेटा अभिषेक शक्ति भवन में संविदाकर्मी  था। भाई शुभम के मुताबिक, बुधवार रात उसके मोबाइल पर कॉल आई और वह घर से निकल गया।
विज्ञापन


रात में अभिषेक ने फोन करके बताया कि वह पारा गांव में रहने वाली प्रेमिका के घर पर है। यह सुनकर उसके भाई और चाचा पारा गांव पहुंचे, लेकिन वह नहीं मिला। बृहस्पतिवार सुबह उन्हें सूचना मिली कि अभिषेक का शव उसकी प्रेमिका के घर के गेट पर शर्ट के फंदे से लटक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

लगाया हत्या का आरोप

लोग जब मौके पर पहुंचे तो देखा कि अभिषेक की गर्दन में शर्ट लिपटी थी। उसका शव बैठी मुद्रा में था। हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को सूचना दी। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, युवती के घरवाले शादी के लिए राजी नहीं हुए। उन लोगों ने तीन दिन पहले युवती की सगाई कहीं और कर दी।

इसकी जानकारी जब अभिषेक को हुई तो वह बुधवार रात युवती से मिलने उसके घर पहुंचा। उसने युवती को फोन करके मिलने की बात कही। लेकिन युवती ने उससे मिलने के लिए मना कर दिया। इसके बाद उसने मोबाइल से युवती को मेसेज किया कि उसकी मौत के जिम्मेदार वह और उसका मंगेतर होगा। इसके बाद अभिषेक ने अपनी शर्ट से लोहे के गेट में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed