{"_id":"5d1c6b1e8ebc3e3cd272752a","slug":"a-man-commits-suicide-in-madiyaon-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"मड़ियांव में युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मड़ियांव में युवक ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर जान दी
Thu, 04 Jul 2019 12:47 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 04 Jul 2019 12:47 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मड़ियांव के हरिओम नगर में निजी गार्ड अजय कुमार श्रीवास्तव (43) ने बुधवार तड़के खुद को लाइसेंसी बंदूक से उड़ा दिया। वारदात के समय परिवार के अन्य सदस्य सो रहे थे। शुरूआती जांच में घरेलू कलह का मामला सामने आ रहा है।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर मड़ियांव संतोष कुमार सिंह ने बताया कि मूलरूप से कैसरगंज बहराइच निवासी अजय कुमार श्रीवास्तव हरिओम नगर में पत्नी उर्वशी व बेटी महक और बेटा चंद्रेश के साथ रहता था। पत्नी उर्वशी ने बताया कि अजय एक निजी कंपनी में गन मैन थे। बाद में उनकी नौकरी छूट गई थी।
विज्ञापन
करीब चार माह से वह बेरोजगार था। मंगलवार रात अजय बेटी महक के साथ कमरे में सो रहा था। जबकि पत्नी बेटे के साथ बरामदे में सोई हुई थी। पत्नी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब पांच बजे गोली चलने की आवाज से उसकी नींद खुल गई। वह भाग कर कमरे में पहुंची तो देखा कि दरवाजे के पास अजय खून से लथपथ औंधे मुंह पड़े थे। गोली उनके माथे पर लगी थी। पास ही मृतक की दो नाली बंदूक पड़ी हुई थी।
विज्ञापन