फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man commits suicide in Gonda.

सूदखोर के उत्पीड़न से परेशान युवक ट्रेन के आगे कूदा, मौत

Sun, 26 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मनकापुर (गोंडा)
ब्यूरो/अमर उजाला, मनकापुर (गोंडा) Updated Sun, 26 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
A man commits suicide in Gonda.
demo pic - फोटो : Getty

कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर भटपुरवा के रहने वाले एक युवक ने एक साल पहले सूदखोर से ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। सूदखोर ब्याज की रकम बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये के एवज में उससे तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। इसके लिए सूदखोर उसे प्रताड़ित भी करने लगा।

विज्ञापन


सूदखोर के उत्पीड़न से तंग आकर युवक ने शुक्रवार की रात मनकापुर रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। अचानक हुई घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


मनकापुर कोतवाली क्षेत्र के जवाहर नगर भटपुरवा के रहने वाले सूरज ने बताया कि वह अपने छोटे भाई इंद्रकुमार (21) के साथ मिलकर मनकापुर कस्बे की जामा मस्जिद के पास ठेलिया लगाकर मोमो बेचता था। सूरज के मुताबिक उसकी करीब सवा साल पहले शादी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे भाई को प्रताड़ित करने लगा सूदखोर

A man commits suicide in Gonda.
demo pic

शादी में उसके छोटे भाई इंद्रकुमार ने गांव के ही रहने वाले एक सूदखोर से ब्याज पर डेढ़ लाख रुपये कर्ज लिया था। परिवार में बढ़े खर्चों के कारण उसका छोटा भाई सूदखोर की पूरी रकम वापस नहीं कर पाया था।

इधर, सूदखोर ब्याज बढ़ाकर डेढ़ लाख रुपये के एवज में उसके भाई से तीन लाख रुपये की मांग करने लगा। इसके लिए सूदखोर उसके छोटे भाई को प्रताड़ित किया करता था।

सूरज ने बताया कि सूदखोर के उत्पीड़न से तंग आकर उसके छोटे भाई इंद्र कुमार ने शुक्रवार की रात मनकापुर रेलवे स्टेशन के समीप गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई।

चौकी प्रभारी जीआरपी मनकापुर रणविजय सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। युवक की मौत होने से परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed