{"_id":"667a672a9d6c62789e047927","slug":"a-man-commits-suicide-in-doubtful-condidtions-in-sakran-thana-in-sitapur-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: प्रेमिका से मिलने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: प्रेमिका से मिलने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप
Tue, 25 Jun 2024 12:13 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 25 Jun 2024 12:13 PM IST
सार
सीतापुर जिले के सकरन थाना क्षेत्र में एक युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली। मामले में युवक की दूसरी पत्नी पर हत्या का आरोप लगा है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना क्षेत्र सकरन के गांव ऊंचगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का फांसी पर लटकता शव मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
थाना सकरन के ऊंचगांव निवासी पप्पू (35) का सोनवा निवासी आरती देवी के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। आरती देवी के पति की 4 वर्ष पहले मौत हो चुकी थी। वह अपनी सास के साथ रहती थी। जिसके दो बच्चे भी है। पप्पू भी विवाहित है और उसके भी तीन बच्चे है।
विज्ञापन
ग्रामीणों की माने तो पप्पू और आरती का लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। प्रेम प्रसंग के चलते पप्पू की पत्नी आए दिन इस बात का विरोध करती थी। जिसके चलते पप्पू मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। कुछ लोगों की मानें तो पप्पू ने आरती से गुपचुप शादी भी कर ली थी।
विज्ञापन
सोनवा के पश्चिम में आरती का खेत है। वहीं आरती ने झोपड़ी बना रखी थी। बीते सोमवार देर शाम पप्पू आरती से मिलने उसी झोपड़ी में गया था। कुछ देर बातचीत के बाद आरती कुछ काम से बाहर चली गई जब वह लौट कर आई तो देखा कि पप्पू ने उस झोपड़ी के बांस से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची सकरन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पहली पत्नी ने आरती पर हत्या का आरोप लगाया है।
कई मामलों में पप्पू जा चुका है जेल
लोगों ने यह भी बताया कि कई बार छुटपुट मामले में पप्पू की थाने में शिकायत भी हुई जिसके चलते पप्पू को कई रातें थाने में भी बितानी पड़ी थी।