फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man climbed on water tank and makes ruckus

लखनऊः पानी की टंकी पर चढ़ा युवक, हंगामा, कर रहा था ये मांग

Fri, 17 Jul 2020 05:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 17 Jul 2020 05:22 PM IST
विज्ञापन
a man climbed on water tank and makes ruckus
पानी की टंकी पर चढ़ा युवक - फोटो : amar ujala
लखनऊ के पीजीआई क्षेत्र में नौ वर्ष पूर्व अपने मकान पर कब्जा करने और पुलिस के मदद न किए जाने से क्षुब्ध राम टोला खरिका निवासी विजय कुमार गुरुवार सुबह पांच बजे वृंदावन सेक्टर-5 की पानी की टंकी पर चढ़कर कूद जाने की धमकी देने लगा। विजय कमिश्नर को मौके पर बुलाए जाने की मांग कर रहा था।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ घंटे तक तेलीबाग चौकी प्रभारी रिकेश कुमार उसे समझाते रहे कि वह आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे। इसी दौरान कोतवाल पीजीआई केके मिश्रा टीम के साथ पहुंचे और समझाया। स्थानीय प्रतिनिधियों ने भी उससे फोन पर बात की तब जाकर वह नीचे उतरा और उसने पुलिस को प्रार्थनापत्र दिया। कोतवाल केके मिश्रा ने बताया कि उनके कार्यकाल के दौरान विजय कुमार कभी भी अपनी शिकायत लेकर थाने नहीं आया। आज प्रार्थनापत्र ले लिया गया है और जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


नौ साल तक लगाए अफसरों के चक्कर
विजय कुमार निजी सिलाई का कार्य करके परिवार का भरण पोषण करता है। उसकी पत्नी सरोज रावत व दो लड़कियां हैं मिताली व डॉली। विजय  ने बताया 2011 में पुलिस के सहयोग से प्रभु दयाल ने उसका मकान खाली करवा लिया और मारपीट कर घर से खदेड़ दिया। प्रभु दयाल ने फर्जी तरीके से उसकी मां गंगा देवी से 2008 में रजिस्ट्री कराए जाने की बात की जो गलत है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed