{"_id":"6471b8551843bdc14307bee5","slug":"a-man-climbed-on-a-tanki-in-karnailganj-in-gonda-2023-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gonda: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक एक घंटे तक करता रहा ड्रामा, एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर उतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gonda: पानी की टंकी पर चढ़ा युवक एक घंटे तक करता रहा ड्रामा, एसडीएम व सीओ के आश्वासन पर उतरा
Sat, 27 May 2023 01:29 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज (गोंडा)
संवाद न्यूज एजेंसी, करनैलगंज (गोंडा)
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 27 May 2023 01:29 PM IST
सार
पट्टे की जमीन पर आवास बनाने से रोकने पर नाराज युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। उधर से निकल रहे एसडीएम व सीओ ने उसकी समस्या के निस्तारण का भरोसा दिलाया तो वह नीचे उतरा।
विज्ञापन
युवक करीब एक घंटे तक टंकी पर चढ़ा रहा।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंडा जिले के करनैलगंज कोतवाली के समीप गोंडा-लखनऊ हाइवे के किनारे बनी पानी की टंकी पर शनिवार की सुबह तकरीबन दस बजे एक युवक चढ़ गया और जमकर हंगामा काटा। युवक पट्टे की भूमि पर आवास बनाना चाह रहा था, मगर पड़ोसी ने जबरन रोक दिया। इसी से नाराज होकर पानी की टंकी पर चढ़ गया। मौके पर पहुंची एसडीएम और सीओ के कार्रवाई के आश्वासन के बाद युवक नीचे उतरा। एसडीएम ने युवक के मामले के निस्तारण के लिए मौके पर राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम भेजी है।
विज्ञापन
कोतवाली देहात क्षेत्र के ठाकुरापुर गांव निवासी किशन पानी टंकी पर चढ़ गया और हंगामा करने लगा। लोगों ने उसे पानी की टंकी पर चढ़ा देखा तो वहां लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने उससे नाराजगी का कारण पूछा तो उसने टंकी के ऊपर से ही एक प्रार्थना पत्र भेजा। जिसमें लिखा था कि वह आवासीय पट्टा भूमि पर प्रधानमंत्री आवास बनाना चाह रहा था, लेकिन उसके गांव के ही जगदंबा प्रसाद नहीं बनाने दे रहे हैं। इसकी शिकायत लेकर काफी दिनों से वह अधिकारियों के चक्कर काट रहा था।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले, भाजपा की सत्ता का अंतिम वर्ष शुरू, जनता ने तैयार कर लिए विदाई गीत
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छात्रा की छत से गिरकर मौत मामले में खुलासा, प्रबंधक सहित तीन के खिलाफ गैंगरेप व हत्या का मुकदमा दर्ज
मगर उसकी सुनवाई नहीं हुई तो वह पानी की टंकी पर चढ़ गया और वहां से कूदकर जान देने की चेतावनी देता रहा। पास में स्थित आवास से परसपुर समाधान दिवस में जा रही सीओ नवीना शुक्ला मौके पर पहुंचीं और मान-मनौव्वल करने में लगी रहीं। सीओ ने अपना फोन नंबर देकर उससे बात की और समस्याओं का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इसके बावजूद वह उपजिलाधिकारी को मौके पर बुलाने व उनके आने पर ही उतरने की बात पर अड़ा रहा।