फोन पर दिया तीन तलाक नहीं माना तो घर ले जाकर जिंदा जला दिया, बाहर खड़े देखते रहे लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से फोन पर और फिर पंचायत में सबके सामने दिया गया तलाक नहीं माना तो पति ने पत्नी को घर में ले जाकर जिंदा जला दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि पंचायत में शामिल लोग घर के बाहर मूकदर्शक बने खड़े रहे।
पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में पिछले एक माह से विवाद चल रहा था। जिस पर पति ने मुंबई से फोन पर तलाक दे दिया था। इसी पर राजी करने के लिए शुक्रवार को गांव में रफीक ने पंचायत बुलाई थी। गडरा निवासी रमजान ने अपनी पुत्री सईदा (22) का विवाह गांव में ही रफीक से कुछ वर्ष पूर्व किया था। दोनों से दो बच्चे भी हैं। रफीक मुंबई में रह कर काम करता है।
लगभग एक माह पूर्व फोन पर रफीक व सईदा के बीच कुछ विवाद हो गया था। जिसके बाद उसने फोन पर ही तलाक दे दिया था। तभी से सईदा गांव में ही अपने मायके में रह रही थी। कुछ दिन पूर्व बकरीद पर रफीक गांव आया था। वह सईदा को तलाक दे दिए जाने के कारण उसे घर से निकालना चाहता था, लेकिन सईदा फोन पर दिए गये तलाक को मानने को तैयार नहीं थी। इसी मामले को लेकर शुक्रवार को गांव में पंचायत बैठी थी।
घर के अंदर हो गई जलकर मौत
पंचायत में भी सईदा पर तलाक को मानने के लिए दबाव बनाया जा रहा था। लेकिन सईदा इस तलाक को मानने के लिए राजी नहीं हुई। इसी बात को लेकर पंचायत में भी सईदा व रफीक के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद सईदा को लेकर रफीक घर के अंदर चला गया।
कुछ देर बाद ही घर के अंदर से सईदा की चीखने-चिल्लाने की आवाज आने लगी। जब तक गांव के लोग कुछ कर पाते सईदा की जल कर मौत हो गई।