फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a man beaten his wife in lucknow, case filed

पति ने की पत्नी की पिटाई, कोल्डड्रिंक की बोतल वाले कैरेट से सिर दबाया, ये रही वजह 

Sat, 03 Oct 2020 04:16 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sat, 03 Oct 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
a man beaten his wife in lucknow, case  filed
प्रतीकातमक तस्वीर
लखनऊ के महानगर थानाक्षेत्र में रहीमनगर निवासी महिला ने आरोप लगाया कि उसके  पति ने सिर्फ इस बात के लिए उसकी पिटाई कर दी कि उसने कार सीखने की बात कही। पीड़िता ने पति के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक महानगर यशकांत सिंह के मुताबिक, रहीमनगर निवासी महिला ने तहरीर दी कि वह निशातगंज स्थित अपनी दुकान पर बैठी थी।
विज्ञापन


उसके पति रोज गाड़ी सीखने के नाम पर चार से पांच घंटे बाहर रहते हैं। इस दौरान वह दुकान देखती है। पीड़िता के मुताबिक, बुधवार को पति गाड़ी सीखने जा रहे थे। इस पर उसने कहा कि वह भी साथ चलेगी और गाड़ी चलाना सीखेगी। इस पर नाराज पति ने कहा कि अपने रुपये से गाड़ी खरीदो और खुद सीखो।
विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने दुकान का शटर बंद कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि कोल्डड्रिंक  की बोतल वाले कैरेट से सिर दबा दिया। मोबाइल छीन लिया। आरोप है कि आये दिन वह उसकी पिटाई करते रहते हैं। तलाक का कागज भी बनवा लिया है। पत्नी का आरोप है कि उसे माइग्रेन है, इसलिए जानबूझकर सिर पर वार करते हैं। घर छोड़ने की धमकी देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed