{"_id":"5ddcd9798ebc3e54d806058c","slug":"a-man-beaten-a-lady-overnight-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊः महिला को सहकर्मी ने बंधक बनाकर पीटा, फिर सड़क पर छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊः महिला को सहकर्मी ने बंधक बनाकर पीटा, फिर सड़क पर छोड़ा
Tue, 26 Nov 2019 01:21 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 26 Nov 2019 01:21 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
लखनऊ में पीजीआई के अंसल सिटी में मजदूरी करने वाली महिला को उसके सहकर्मी अशोक राठौर ने रविवार रात बंधक बनाकर पूरी रात पिटाई की। इसके बाद सुबह अंसल ए-टू चौराहे के पास छोड़कर चला गया। घायल महिला देख राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी।
विज्ञापन
इस दौरान सूचना देने वालों ने महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की भी बात कही। प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार सरोज के मुताबिक, अशोक के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज कर लिया गया है। महिला को चिकित्सकीय परीक्षण केे लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, झारखंड निवासी महिला अंसल में रिसिता मलबरी अपार्टमेंट में मजदूरी करती है। उसके दो बच्चे हैं। पति की मौत हो चुकी है। आरोपी और महिला में दोस्ती है। दोनों साथ ही रहते हैं। रविवार शाम युवती अशोक से मिलने गई थी। वहां पर किसी बात पर दोनों में मारपीट हुई। सुबह महिला अंसल ए-टू चौराहे के पास घायल मिलीं।
विज्ञापन