फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man attacked his brother with knife in Sitapur.

Sitapur News: युवक ने सगे भाई पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, अस्पताल में मौत

Fri, 23 Aug 2024 06:16 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Fri, 23 Aug 2024 06:16 PM IST
सार

सीतापुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भाई ने सगे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। अस्तपाल में युवक की मौत हो गई।

विज्ञापन
A man attacked his brother with knife in Sitapur.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतापुर जिले के कोतवाली क्षेत्र के अनंतपुर गांव में सगे भाई ने पुरानी रंजिश में अपने भाई पर चाकू से हमला कर दिया। घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

विज्ञापन


कोतवाली बिसवां क्षेत्र स्थित अनन्तपुर गांव की गौशाला में काम करने वाले दो सगे भाईयों राजकुमार (45) व रामसेवक  के बीच पुराने मुकदमेबाजी को लेकर विवाद हो गया जिसमें रामसेवक ने अपने भाई राजकुमार और उनके पुत्र उमेश (25) के ऊपर चाकू से प्रहार कर दिया। जिससे राजकुमार के सीने व हाथ पर तथा उमेश के सीने में चोटें आयी हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: यूपी डीजीपी ने किया परीक्षा केंद्र का निरीक्षण, बोले- एसटीएफ, इंटेलीजेंस समेत सभी एजेंसियां तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - सिपाही भर्ती परीक्षा: पेपर लीक की अफवाह पर सपा नेता समेत कई पर एफआईआर दर्ज, रुपये के लिए यूपीआई आईडी भेजने वालों पर भी शिकंजा


घायल मजरुबों (राजकुमार व उमेश) को इलाज के लिए सीएचसी बिसवां में भर्ती कराया गया। जहां से बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों द्वारा जिला अस्पताल सीतापुर भेजा गया। रास्ते में ही राजकुमार  की मृत्यु हो गयी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा चुका है। 

वहीं, मृतक के पुत्र उमेश की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक तेज प्रकाश सिंह ने बताया कि मुख्य आरोपी रामसेवक को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed