फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man arrested for killing his wife's brother in Sultanpur.

सुल्तानपुर: थप्पड़ मारने से नाराज जीजा ने सुपारी देकर करा दी साले की हत्या, एसओजी के हत्थे चढ़ा

Sat, 22 Feb 2020 07:15 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Published by: ishwar ashish Updated Sat, 22 Feb 2020 07:15 PM IST
विज्ञापन
A man arrested for killing his wife's brother in Sultanpur.
हत्या का खुलासा करते एएसपी शिवराज। - फोटो : amar ujala

चचेरी बहन को पीट रहे जीजा को थप्पड़ मारना साले को महंगा पड़ गया। एक थप्पड़ मारने से नाराज जीजा ने साथियों को 22 हजार रुपये देकर साले की हत्या करा दी और फरार हो गया। शनिवार को हत्या का खुलासा करते हुए एसओजी टीम ने फरार चल रहे आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया। हत्या में शामिल अन्य आरोपियों को पुलिस पूर्व में ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।

विज्ञापन


लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के पथरा गांव की रहने वाली अनीता की शादी इसी कोतवाली क्षेत्र के मुकुंदपुर गांव निवासी राम अचल के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद आए दिन राम अचल अनीता को मारता-पीटता था। अक्तूबर 2019 को राम अचल पथरा गांव अनीता के घर पहुंचा था। किसी बात पर राम अचल अनीता को पीट रहा था तभी अनीता का चचेरा भाई बलजीत वहां पहुंच गया और राम अचल को सबके सामने एक थप्पड़ मार दिया था।
विज्ञापन


इससे नाराज होकर राम अचल ने दो/तीन अक्तूबर 2019 को राम अचल ने साथियों को 22 हजार रुपये देकर बलजीत की हत्या करा दी थी। बलजीत की हत्या के आरोप में पुलिस ने पूर्व में मुन्नर उर्फ मुन्ना, साहिल सोनी, सनी उपाध्याय, इंदे यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए घोषित किया गया था इनाम

हत्या की साजिश रचने के आरोप में राम अचल फरार चल रहा था। एसपी शिवहरी मीणा ने आरोपी की गिरफ्तारी के लिए 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

शनिवार को एसओजी प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव और लंभुआ कोतवाली पुलिस ने राम अचल को रतापुर चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। एएसपी शिवराज ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed