फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A man and a lady commits suicide in Haidergarh Barabanki.

Barabanki: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर युवती ने कार और युवक ने ट्रक के सामने कूदकर दी जान, प्रेम प्रसंग की आशंका

Thu, 14 Dec 2023 11:16 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी)
संवाद न्यूज एजेंसी, हैदरगढ़ (बाराबंकी) Published by: ishwar ashish Updated Thu, 14 Dec 2023 11:16 AM IST
सार

बाराबंकी के हैदरगढ़ में एक युवक-युवती ने अलग-अलग वाहनों के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। मामले में प्रेम प्रसंग में आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही है।

विज्ञापन
A man and a lady commits suicide in Haidergarh Barabanki.
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बरावां गांव के पास युवक और युवती ने कार और ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। प्रेम प्रसंग के चलते वाहन के आगे कूद कर आत्महत्या करने की चर्चा है। एक्सप्रेस वे सुरक्षाकर्मियों की सूचना पर देर रात पहुंची पुलिस ने दोनों की शिनाख्त कर परिजनों को सूचना देकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। 

विज्ञापन

कोतवाली हैदरगढ़ के एक गांव का युवक दिल्ली में मजदूरी करता था। कुछ दिन पहले वह घर आया था। बुधवार देर शाम पड़ोस के एक गांव की युवती के साथ गायब हो गया। दोनों के परिजन तलाश कर रहे थे। देर रात करीब 12 बजे युवती ने एक कार के सामने और युवक ने ट्रक के सामने कूदकर जान दे दी। इसके बाद एक्सप्रेस वे सुरक्षा की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी अखिलेश नारायण सिंह ने दिया यह बयान
सीसीटीवी कैमरे में दोनों बारी-बारी अलग-अलग वाहनों के सामने कूदते दिखाई दे रहे थे। एएसपी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। प्रेम प्रसंग में आत्महत्या का मामला पता चल रहा है। फिलहाल जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed