{"_id":"69c8374cb9aa74f8e60540de","slug":"a-madman-had-set-fire-to-mobile-network-and-power-lines-lucknow-news-c-13-lko1096-1665043-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: सिरफिरे ने लगाई थी मोबाइल नेटवर्क और बिजली के तार में आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: सिरफिरे ने लगाई थी मोबाइल नेटवर्क और बिजली के तार में आग
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। हजरतगंज में बृहस्पतिवार को आधी रात के बाद बिजली और मोबाइल नेटवर्क के तार में आग एक सिरफिरे ने लगाई थी। इससे 1500 उपभोक्ताओं की बिजली के साथ 2000 मोबाइल कनेक्शनों का नेटवर्क भी ठप हो गया था। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान के बाद जेई ने हजरतगंज कोतवाली में एफआईआर के लिए तहरीर दी है।
जेई आलोक कुमार सिंह की तहरीर के अनुसार, गोखले मार्ग स्थित एकलव्य नगर निवासी विशाल ने रात करीब 3:35 बजे सुल्तानगंज पुलिस चौकी के पास बिजली के दो खंभों के तार में आग लगा दी। इससे 1500 उपभोक्ताओं को दो घंटे तक बिना बिजली के रहना पड़ा, जबकि 110 घरों की बिजली करीब आठ घंटे बाद बहाल हो सकी। इसके साथ ही मोबाइल नेटवर्क के उपकरण भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
इससे विभाग को करीब 2 लाख रुपये के आर्थिक नुकसान का अनुमान है। शनिवार शाम तक भी इलाके में मोबाइल नेटवर्क पूरी तरह दुरुस्त नहीं हो पाया था। आरोपी की यह कारस्तानी आशा अपार्टमेंट के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जांच शुरू कर दी है।