{"_id":"633ac341266a4d45e3577ecf","slug":"a-lineman-died-because-of-electric-current-in-barabanki","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आईटीआई प्रशिक्षु की मौत, पावर हाउस बंद कर भागे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से आईटीआई प्रशिक्षु की मौत, पावर हाउस बंद कर भागे अधिकारी
Mon, 03 Oct 2022 04:40 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 03 Oct 2022 04:40 PM IST
सार
बाराबंकी में हाईटेंशन लाइन ठीक करने के दौरान बिजली सप्लाई शुरू कर देने से करंट की चपेट में आए लाइनमैन की दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
करंट की चपेट में आने से मृत युवक (फाइल फोटो) व मौजूद ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बाराबंकी जिले के सतरिख थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह विद्युत फाल्ट ठीक कर रहे आईटीआई प्रशिक्षु की करंट लगने से मौत हो गई। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान अधिकारी कर्मचारी पावर हाउस पर ताला लगाकर भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
सतरिख थाना क्षेत्र के नरौली गांव का 22 वर्षीय अनूप कुमार आईटीआई करने के बाद पावर कारपोरेशन के मोहना पावर हाउस से अप्रेंटिस कर रहा था। सोमवार को कटरा गांव के पास हाईटेंशन लाइन में फाल्ट आने के कारण लाइनमैन ने उसे ऊपर चढ़ा दिया।
विज्ञापन
ग्रामीणों के अनुसार इसी दौरान बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई और अनूप करंट की चपेट में आ गया। कुछ देर में वह खंभे से नीचे आ गिरा। उसकी मौके पर मौत हो चुकी थी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण मोहना पावर हाउस पर पहुंचते इससे पहले अधिकारी और कर्मचारी पावर हाउस में ताला लगा कर भाग गए।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने रोड जाम का प्रयास किया तो मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी विजय कुमार त्रिवेदी ने कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को मनाया। भारी विरोध के दौरान पुलिस किसी तरह शव को लेकर जिला मुख्यालय पहुंची। एसडीएम ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।