{"_id":"6425485b26aaceb54e0664e6","slug":"a-leopard-attacked-on-villagers-in-jahagirabad-in-barabanki-2023-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Barabanki News: झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने दो लोगों पर बोला हमला, चेहरे, पीठ और हाथ पर आईं गंभीर चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barabanki News: झाड़ियों में छिपे तेंदुए ने दो लोगों पर बोला हमला, चेहरे, पीठ और हाथ पर आईं गंभीर चोटें
Thu, 30 Mar 2023 01:59 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 30 Mar 2023 01:59 PM IST
सार
बाराबंकी के जहांगीराबाद क्षेत्र के एक गांव में एक तेंदुए ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया। हमले में दो ग्रामीण जख्मी हो गए।
विज्ञापन
हमले के बाद घटनास्थल पर एकत्र हुए ग्रामीण।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाराबंकी के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के हजरतपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह गांव के बाहर तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
हजरतपुर गांव के गुड्डू ने बताया कि गांव के बाहर जंगलनुमा क्षेत्र में झाड़ियां हैं। तेंदुआ इसी में छिपा बैठा था। सुबह खेतों की ओर गए ग्रामीण आजाद (25) ने तेंदुए को देखा और भागने की कोशिश की तब तक तेंदुआ हमला कर चुका था।
विज्ञापन
इस दौरान उधर से गुजरे गांव के माता प्रसाद (65) पर भी तेंदुए ने हमला किया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र के कई गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। लाठी-डंडे से लैस ग्रामीणों ने वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। तेंदुए के पंजे के कारण उनके चेहरे, पीठ, हाथ पर गंभीर चोटें आईं हैं। घटना से कई गांवों में दहशत फैल गई। डीएफओ रुस्तम परवेज ने बताया कि दो टीमों को कॉबिंग में लगा दिया गया है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा भी लगाया जाएगा।