फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A jholachaap doctor murdered in nawabganj thana kshetra in Barabanki.

Gonda News : सोते समय झोलाछाप डॉक्टर की गला रेतकर हत्या, भूमि की रंजिश में हत्या की आशंका

Thu, 08 Sep 2022 06:47 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा
संवाद न्यूज एजेंसी, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Thu, 08 Sep 2022 06:47 PM IST
सार

भूमि रंजिश में एक झोलाछाप डॉक्टर की गला रेत कर हत्या कर दी गई। वारदात को बुधवार देर रात अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
A jholachaap doctor murdered in nawabganj thana kshetra in Barabanki.
मृतक राजेश चौहान व मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

गोंडा जिले में नवाबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के मजरे चौहान पुरवा में बुधवार की देर रात किराए के मड़हे में क्लीनिक चला रहे झोलाछाप डॉक्टर की सोते समय मढ़हे में ही धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे शव को ले जाने लगे तो आहट पाकर मकान मालकिन जाग गई और शोर मचाने लगी। शोर सुनकर शव को सड़क पर छोड़कर हत्यारे फरार हो गए। झोलाछाप डॉक्टर की भूमि की रंजिश में हत्या की संभावना जताई जा रही है। हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। मामले मेें झोलाछाप डॉक्टर के ससुर ने अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। हत्या के बाद सुरक्षा के मद्देनजर झोलाछाप डॉक्टर के घर पर पुलिस लगाई गई है।

विज्ञापन


बस्ती जनपद के परशुरामपुर थाना क्षेत्र के दुरधा गांव का मूल निवासी राजेश चौहान (32) बहराइच जनपद के ग्यारह सौ रेती गोड़हिया नंबर तीन गांव में मकान बनाकर रहता था। आठ माह पहले बहराइच में आई बाढ़ में उसकी घर गृहस्थी सब बह गई। इसके बाद वह गोंडा जनपद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव के मजरे चौहान पुरवा में अपनी ससुराल में आकर रहते लगा। यहां गांव में वह अपनी ससुराल से सौ मीटर की दूरी पर किराए के एक मड़हे में क्लीनिक चलाता था। क्लीनिक की रखवाली के लिए वह अक्सर वहीं सोता था।
विज्ञापन


बुधवार की रात भी वह खाना खाने के बाद अपनी पत्नी मालती देवी से बताकर क्लीनिक पर सोने चला गया था। वह देर रात सो रहा था तभी कुछ लोगों ने उसकी धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। इसके बाद हत्यारे शव को उठाकर ले जा रहे थे। तभी मकान मालकिन गुड़िया की आहट पाकर नींद खुल गई तो वह चोर समझकर शोर मचाने लगी। शोर सुनते ही हत्यारे सड़क पर शव छोड़कर भाग निकले। शोर सुनकर गांव के लोग भी आ गए। हत्या की सूचना पर सीओ तरबगंज संसार सिंह राठी, प्रभारी निरीक्षक नवाबगंज मौके पर पहुंचे और गांव वालों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में राजेश चौहान के ससुर हरिश्चन्द चौहान ने थाना नवाबगंज में अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ संसार सिंह राठी ने बताया कि हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हत्यारों का पता लगाने के लिए सभी बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।सुरक्षा के मद्देनजर झोलाछाप डॉक्टर के घर पर पुलिस लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मकान निर्माण को लेकर था भूमि का विवाद
जैतपुर गांव के मजरे चौहान पुरवा में अपनी ससुराल से सौ मीटर की दूरी पर राजेश चौहान एक नया मकान बनवा रहा था। इसी मकान के निर्माण को लेकर गांव के कुछ लोगों से उसका विवाद चल रहा था। राजेश की पत्नी मालती देवी के मुताबिक इसी मकान के निर्माण को लेकर गांव के कुछ लोगों से उसके पति का विवाद चल रहा था।


पत्नी की मांग हुई सूनी, बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
जैतपुर के मजरे चौहान पुरवा में राजेश चौहान की हत्या से उसकी पत्नी मालती देवी की मांग सूनी हो गई। राजेश की बेटी अंजली (8), अर्चना (6), राहुल (4) व आठ माह के आयुष के सिर से पिता का साया उठ गया। मासूम राहुल व आयुष को तो यह नहीं पता की उसके पिता नहीं रहे। राजेश की मौत से उसकी पत्नी मालती देवी का रो-रोकर हाल बेहाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed