फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A Jan Aushadhi Kendra will be opened at the Kalyan Singh Cancer Institute.

Lucknow News: कल्याण सिंह कैंसर संस्थान में खुलेगा जनऔषधि केंद्र

Sat, 20 Jun 2026 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
A Jan Aushadhi Kendra will be opened at the Kalyan Singh Cancer Institute.
कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान।
लखनऊ। कल्याण सिंह सुपर स्पेशियलिटी कैंसर संस्थान में जल्द ही प्रधानमंत्री भारतीय जनऔषधि केंद्र शुरू किया जाएगा। संस्थान, बी-पैक्स सोनई कजेरहा और सूर्य देव लक्ष्मी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के बीच त्रिपक्षीय समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर हुए। इस पहल का मुख्य उद्देश्य कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों को सस्ती दरों पर जेनेरिक दवाएं उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन

संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट ने बताया कि यह केंद्र विशेष रूप से कैंसर रोगियों और लंबे समय तक इलाज करा रहे मरीजों के लिए राहत देगा। यह समझौता सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। समझौता ज्ञापन पर संस्थान के निदेशक प्रो. एमएलबी भट्ट, बी-पैक्स सोनई कजेरहा के सचिव अभिषेक सहाय और सूर्य देव लक्ष्मी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट की मुख्य ट्रस्टी अलका सिंह ने भी हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर संस्थान के डीन डॉ. प्रमोद कुमार गुप्ता और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. वरुण विजय सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed