फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a inquiry is setup for lathi charge on tet an b.ed candidates

बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज मामले की होगी जांच

Mon, 26 Mar 2018 10:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 26 Mar 2018 10:53 PM IST
विज्ञापन
a inquiry is setup for lathi charge on tet an b.ed candidates
टीईटी - फोटो : amar ujala

पिछले सप्ताह राजधानी में भाजपा दफ्तर के  बाहर बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज का मामला सोमवार को विधानसभा में गूंजा। सरकार ने लाठीचार्ज से इन्कार करते हुए कहा कि इसकी जांच कराई जाएगी और अगर कोई दोषी होगा तो कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


सपा के नरेंद्र वर्मा व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने यह मामला उठाते हुए कहा कि 10 अभ्यर्थी भाजपा कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष से मिलने गए थे। इनमें दो लड़कियां थीं। इसी बीच एक दरोगा ने उन्हें वहां से निकालकर पीटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


सदस्यों ने अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज करने वाले दरोगा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शैलेंद्र यादव ललई ने कहा कि भाजपा कार्यालय में लगे सीसीटीवी कैमरे से पता लगाया जा सकता है कि किस दरोगा ने इन्हें मारापीटा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि बीएड-टीईटी अभ्यर्थियों के साथ किसी तरह की अभद्रता या मारपीट की कोई सूचना नहीं है, बल्कि जो आए थे उन्होंने जरूर धक्का-मुक्की की। लाठीचार्ज जैसी कोई घटना नहीं हुई। सदस्यों ने जो जानकारी दी है उसकी जांच करा ली जाएगी और अगर कोई दोषी पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed