फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   a hotel receptionist shot dead by two persons in lucknow.

रिसेप्शनिस्ट हत्याकांड खुलासा: 'अय्याशी क्लब' से जुड़े हैं आरोपी, दो लड़कियों सहित छह गिरफ्तार

Sat, 08 Dec 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 08 Dec 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
a hotel receptionist shot dead by two persons in lucknow.
हत्या कर भागता आरोपी। (सीसीटीवी से) - फोटो : amar ujala

लखनऊ के गोमतीनगर के विशेषखंड में रात दो बजे युवती से नहीं मिलने देने पर दो युवकों ने होटल सारा ग्रैंड के रिसेप्शनिस्ट कृष्ण प्रताप सिंह उर्फ रोशन (20) को शुक्रवार रात गोली मारकर हत्या कर दी। ये युवक ऑनलाइन फ्रेंड्स क्लब से जुड़े थे। पुलिस के मुताबिक ये क्लब अय्याशी से जुड़ा है। होटल सारा ग्रैंड में ठहरी युवती भी इसी क्लब से जुड़ी है।

विज्ञापन


रात में बार-बार होटल में मिलने के झगड़ रहे युवकों को रोकने के लिए रिसेप्शनिस्ट ने पुलिस को फोन कर दिया तो वे बौखला उठे और चार गोलियां दाग दीं। देर रात चिनहट के टेरा गांव क्रॉसिंग पर दोनों आरोपियों को पुलिस ने एक अन्य साथी के साथ मुठभेड़ के बाद दबोच लिया। इससे पहले दो युवतियों और एक अन्य युवक को पुलिस ने पहले ही दबोच लिया था जिन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


एसएसपी कलानिधि नैथानी ने बताया कि सारा ग्र्रैंड होटल में शुक्रवार शाम दिल्ली की युवती ने ओयो एप के माध्यम से कमरा बुक कराया था। दिल्ली की युवती ऑनलाइन फ्रेंड्स क्लब की सदस्य है और क्लब के अन्य सदस्यों के साथ लखनऊ आई थी। उसके साथी उत्तराखंड के ऊधमसिंहनगर निवासी धीरज नारंग, दिल्ली की एक युवती, अमेठी का अभय और एक अन्य युवक हरिओम पास ही स्थित शुभम इन होटल में ठहरे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात करीब 10 बजे धीरज नारंग उससे मिलने के लिए सारा ग्रैंड होटल पहुंचा। वहां प्रतापगढ़ के जेठवारा थाना क्षेत्र के कटरा गुलाब निवासी रिसेप्शनिस्ट ने बिना पहचानपत्र दिखाए, होटल में प्रवेश देने से मना कर दिया। धीरज अपने होटल लौट गया। रात करीब डेढ़ बजे वह फिर से सारा ग्रैंड होटल पहुंचा लेकिन इस बार भी उसे युवती से मिलने नहीं दिया गया। इससे खफा धीरज ने अपने साथी अभय और हरिओम को रिसेप्शनिस्ट को सबक सिखाने के लिए भेजा।



मुंह ढककर पहुंचा, झगड़ा किया और चार गोलियां दाग दी

a hotel receptionist shot dead by two persons in lucknow.
पकड़े गए आरोपी। - फोटो : amar ujala

अभय मुंह ढककर होटल पहुंचा और रिसेप्शनिस्ट से युवती से मुलाकात कराने को कहा। मना करने पर वह और हरिओम धमकाने लगे। दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया। इस बीच कृष्ण प्रताप सिंह ने पुलिस नियंत्रण कक्ष का नंबर मिला दिया। बाहर निकले दोनों बदमाश लौटे और उससे दोबारा झगड़ने लगे।

रिसेप्शनिस्ट ने जब कहा कि वह पुलिस को फोन करके बुलवा रहा है तो गुस्साए अभय ने तमंचा निकालकर उसपर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।  पुलिस के मुताबिक, उसने चार गोलियां चलाईं जिसमें से एक रिसेप्शनिस्ट के दाएं हाथ को छूते हुए सीने में धंस गई।

खून से लथपथ रिसेप्शनिस्ट चीखते हुए गिर पड़ा जबकि हमलावर भाग निकले। गोलियां चलने से होटल में अफरातफरी मच गई। कृष्ण प्रताप सिंह को लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ऑनलाइन फ्रेंड्स क्लब का मतलब अय्याशी का क्लब

a hotel receptionist shot dead by two persons in lucknow.
आरोपी धीरज। - फोटो : amar ujala

ऑनलाइन फ्रेंड्स क्लब का मतलब है अय्याशी क्लब है। एसएसपी ने बताया कि युवक-युवतियों को दोस्त बनाने अथवा उनका फ्रेंड सर्किल बढ़ाने के लिए तमाम ऑनलाइन एप उपलब्ध हैं। देश के अलग-अलग शहरों में रहने वाले युवक-युवती इन एप के जरिए ही आपस में संपर्क बनाते हैं।

इसके बाद वे मिलने का दिन और जगह तय करते हैं। कोई एक शहर तय करके वहां ओयो एप से होटल बुक कराए जाते हैं। निर्धारित तिथि पर युवक-युवती अपने होटल में पहुंचकर मिलते हैं। अक्सर ऐसी मुलाकातें ड्रग्स, शराब, अय्याशी से भरी होती हैं।

गुड वर्क : देर रात मुठभेड़ में दबोचे गए
प्रभारी निरीक्षक आनंद शाही और साइबर सेल के प्रभारी राहुल राठौर ने अभय, हरिओम व उनके एक साथी सूर्य प्रकाश सिंह उर्फ राधे को देर रात दबोच लिया। पुलिस को देखते ही तीनों ने फायरिंग की।

पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए घेराबंदी की तो तीनों भागने लगे। हालांकि, उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। बदमाशों के पास से एक पिस्टल .32 बोर, चार कारतूस, दो खोखा और एक बाइक बरामद हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed