{"_id":"673dd8fcc197ce0d8c0217de","slug":"a-hotel-businessman-got-beaten-in-bazarshukil-thana-in-amethi-2024-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi: अमेठी में सरेराह दबंगों का तांडव, होटल व्यवसाई को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi: अमेठी में सरेराह दबंगों का तांडव, होटल व्यवसाई को पीटा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Wed, 20 Nov 2024 06:11 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
Published by: ishwar ashish
Updated Wed, 20 Nov 2024 06:11 PM IST
सार
बाजारशुकुल क्षेत्र के जैनबगंज बाजार में दबंगो द्वारा एक व्यवसाई की पिटाई का वीडियो वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दबंगों ने व्यवसाई की लात-घूसों से पिटाई की।
विज्ञापन
वायरल हुआ वीडियो का एक दृश्य।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
अमेठी जिले के बाजारशुकुल स्थानीय थानाक्षेत्र के जैनब गांव में बुधवार को दबंगों ने जमकर ताडंव मचाया। मामूली बात से नाराज दबंगों ने दिनदहाड़े सरेराह होटल व्यवसाई की जमकर पिटाई कर दी। पिटाई से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
बाजारशुकुल के जैनबगंज में मोनू यादव होटल संचालित करते है। बुधवार को पुरानी रंजिश से नाराज दुकान के पास पहुंचे दबंगों ने मोनू की लात-घूसों से जमकर पिटाई कर दी। पिटाई के दौरान लोग तमाशाबीन बने रहे और दबंग सड़क पर दौड़ाकर व्यवसाई की पिटाई करते रहे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस के सामने भी दबंगों को ताडंव कम नहीं हुआ। किसी तरह पुलिसकर्मियों ने मामले में बीच-बचाव कर घायल व्यवसाई को लेकर थाने पहुंची। थाने में व्यवसाई की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले में कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
दबंगों के तांडव का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन