{"_id":"68741a50d42e31eb10035fc4","slug":"a-high-speed-truck-hit-a-private-volvo-bus-lucknow-news-c-13-knp1050-1290611-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्राइवेट वोल्वो बस में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्राइवेट वोल्वो बस में तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर
विज्ञापन
लखनऊ। सरोजनीनगर में शनिवार देर रात दिल्ली से बिहार जा रही प्राइवेट वोल्वो बस में तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे सीटों पर बैठे यात्री नीचे गिर गए। हालांकि यात्री चोटिल नहीं हुए। ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी पर पहुंचाया गया।
पुलिस के मुताबिक बिहार के मोतिहारी जिले का बस चालक सुजीत सिंह गांव में ही रहने वाले परिचालक अनिल राम के साथ वोल्वो बस लेकर दिल्ली से बिहार जा रहा था। बस में 40 यात्री सवार थे। शनिवार रात करीब डेढ़ बजे वह जैसे ही हरदोई रोड की ओर से किसान पथ होते हुए रायबरेली रोड की तरफ जा रहा था। तभी सरोजनीनगर में गहरू-पिपरसण्ड के बीच पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बस में जोरदार ठोकर मार दी। बस में सवार किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई। लेकिन बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि इस हादसे में रायबरेली जिले का ट्रक चालक सूरज गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
डिवाइडर से टकराई बस, यात्री बाल-बाल बचे
बंथरा इलाके में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार रोडवेज बस एक कार में ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित होकर डिवाइडर को तोड़ते हुए एलिवेटेड रोड के पिलर से टकरा गई। हादसे में बस सवार यात्री बाल-बाल बच गए। बस चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक उन्नाव निवासी रोडवेज बस चालक संतोष कुमार कानपुर से उन्नाव डिपो की रोडवेज बस (यूपी 35 टी 9181) में करीब 20 सवारियां लेकर शनिवार देर शाम चारबाग आ रहा था। बंथरा थाना क्षेत्र में सरोज पाइप फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार बस आगे चल रही कार में ठोकर मारने के बाद अनियंत्रित हो गई। वस कानपुर रोड का डिवाइडर तोडते हुए लखनऊ कानपुर एक्सप्रेसवे एलिवेटेड रोड के पिलर से जा टकराई। बस में सवार यात्रियों को मामूली चोटें आईं। बाद में सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने सभी यात्रियों को वस से नीचे उतारकर दूसरी बस से गंतव्य भेज दिया। उधर पुलिस का कहना है कि इस मामले में कार चालक ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है, बल्कि वह भी घटना के बाद अपनी कार लेकर चला गया।