{"_id":"5fe7289707a7166d10519cb2","slug":"a-gun-found-in-a-bag-of-a-traveller-on-lucknow-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला देशी कट्टा व कारतूस, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लखनऊ एयरपोर्ट पर यात्री के बैग में मिला देशी कट्टा व कारतूस, गिरफ्तार कर जेल भेजा गया
Sat, 26 Dec 2020 07:37 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Dec 2020 07:37 PM IST
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर पकड़ा गया दिव्यांश तिवारी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर शनिवार की सुबह मुंबई जाने के लिए पहुंचे एक युवक को सुरक्षाकर्मियों ने अवैध तमंचे व कारतूस के साथ पकड़ लिया। एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों ने युवक से कड़ी पूछताछ कर उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
सरोजनीनगर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, राजधानी के पीजीआई थाना क्षेत्र स्थित भागीरथी अपार्टमेंट में रहने वाला दिव्यांश तिवारी एयर इंडिया की फ्लाइट से मुंबई जाने के लिए एयरपोर्ट पहुंचा था।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर बोर्डिंग से पहले सुरक्षा जांच के दौरान उसके ट्रॉली बैग में कोई संदिग्ध वस्तु होने की आशंका पर केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों ने उसे रोक लिया और कड़ी पूछताछ की। सुरक्षा जांच के दौरान सीआईएसएफ जवानों को उसके सूटकेस में एक देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद किए।
विज्ञापन
एयरपोर्ट पर तैनात सीआईएसएफ जवानों ने दिव्यांश को हिरासत में ले लिया और कानूनी कार्रवाई करने के बाद उसे सरोजनीनगर पुलिस के हवाले कर दिया। सरोजनीनगर पुलिस ने एयरपोर्ट के सुरक्षाकर्मियों की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ आर्म्स एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल भेज दिया।