{"_id":"5b4702264f1c1b56238b5fae","slug":"a-group-of-indian-resident-from-hong-kong-visited-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिशें तेज, हांगकांग से 150 प्रवासी भारतीय पहुंचे अयोध्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने की कोशिशें तेज, हांगकांग से 150 प्रवासी भारतीय पहुंचे अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 12 Jul 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
हांगकांग से आया प्रवासी भारतीयों का दल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक स्तर पर अयोध्या को पर्यटन स्थल बनाने की कोशिशें तेज होती नजर आ रही हैं। इसकी बानगी अयोध्या में गुरुवार को देखने को मिली। विश्व हिंदू परिषद के सौजन्य से बुधवार शाम हांगकांग से 150 प्रवासी भारतीयों के दल अयोध्या पहुंचा।
विज्ञापन
आज सुबह यहां उन्होंने सरयू स्नान से शुरुआत कर अयोध्या के सभी दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कर पूजा अर्चना की। हनुमानगढ़ी के कनक भवन में दर्शन कर सभी ने राम जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से मुलाकात की। सभी सैलानियों ने विवादित राम जन्मभूमि के भी दर्शन करने के साथ राम मंदिर निर्माण कार्यशाला का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आयोध्या को विश्वस्तर पर पर्यटन स्थल के तौर पर स्थापित करने को लेकर प्रयासरत हैं। इसी दिशा में कदम उठाते हुए पिछले एक साल में दीपावली से लेकर कई मौकों पर अनेक आयोजन सरकार द्वारा कराये गए हैं।
विज्ञापन
हाल ही में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे सीएम योगी ने राम मंदिर निर्माण को लेकर संतों की आशंकाओं का जवाब देते हुए विगत एक वर्ष में अयोध्या की छवि में आए परिवर्तन पर खुलकर चर्चा की थी।
बीजेपी सरकार लगातर प्रदेश के अनेक तीर्थों को पर्यटन के विश्व मानचित्र में स्थान दिलाने को लेकर लगातार प्रयासरत है। कुंभ को लेकर भी सरकार इसी दिशा में जोरदार प्रयास कर रही है।