फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A grand vehicle rally was organized on the occasion of Lord Parshvanaths Moksha Kalyanak.

Lucknow News: भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर निकाली गई भव्य वाहन रैली

Thu, 20 Aug 2026 02:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
A grand vehicle rally was organized on the occasion of Lord Parshvanaths Moksha Kalyanak.
मोक्ष कल्याणक पर निकाली गई निकाली गई जिनभावना प्रभावना रैली
लखनऊ। भगवान पार्श्वनाथ के मोक्ष कल्याणक पर बुधवार को पहली बार लखनऊ में भव्य जिनशासन प्रभावना वाहन रैली निकाली गई। श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति की ओर से कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें आचार्य श्री सुबल सागरजी महाराज के सान्निध्य में डालीगंज जैन मंदिर से निकली रैली में करीब 500 वाहन शामिल हुए। महिलाओं ने भी इस रैली में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।
विज्ञापन


रैली डालीगंज से निराला नगर, आईटी चौराहा, हनुमान सेतु और ग्रीन कॉरिडोर रोड होते हुए वापस मंदिर पहुंची। सबसे आगे दो विंटेज कारें आकर्षण का केंद्र रहीं। रास्तेभर जिनशासन के जयकारों से माहौल भक्तिमय रहा। इनमें जिनशासन ध्वज के साथ सुबोध जैन जौहरी परिवार, आदीश जैन सराफ परिवार और वात्सल्य भोजन के प्रदाता नीतीश कुमार जैन समेत समाज के लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


इस माैके पर शहर के जैन मंदिरों में पंचामृत अभिषेक, अष्टद्रव्य पूजन और निर्वाण लाडू अर्पित किए गए। आशियाना जैन मंदिर में आचार्य गुरु उपाध्याय श्री विहसंत सागरजी महाराज के सान्निध्य में 23 किलो का निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। कार्यक्रम में पूर्व डीजीपी एके जैन, घनश्याम अग्रवाल, पप्पू बोरा, विकास जैन, कैलाश चंद्र जैन, रीतेश जैन, वीर कुमार जैन, अंकित, शैंकी, प्रिंसू, पारस, पार्श्व जैन, अविरल कुमार, अमित रतन जैन, मनोज जैन, सुबोध जैन, मनीष, संजीव जैन, विशाल जैन, अभिषेक जैन और पीके जैन समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

मोक्ष कल्याणक पर निकाली गई निकाली गई जिनभावना प्रभावना रैली

मोक्ष कल्याणक पर निकाली गई निकाली गई जिनभावना प्रभावना रैली

मोक्ष कल्याणक पर निकाली गई निकाली गई जिनभावना प्रभावना रैली

मोक्ष कल्याणक पर निकाली गई निकाली गई जिनभावना प्रभावना रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed