फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A goon injured in police encounter in Sitapur.

Sitapur:25 हजार का इनामिया गोतस्कर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

Fri, 10 Mar 2023 03:16 PM IST
ishwar ashish माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Fri, 10 Mar 2023 03:16 PM IST
सार

सीतापुर में हुई एक मुठभेड़ में पुलिस ने एक 25 हजार के इनामी गोतस्कर को गिरफ्तार किया गया है। उसके पैर में गोली लगी है।

विज्ञापन
A goon injured in police encounter in Sitapur.
मुठभेड़ में घायल हुआ गो तस्कर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

काफी समय से फरार चल रहे 25 हजार के शातिर इनामिया अपराधी को महोली और क्राइम ब्रांच पुलिस टीम ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।  इस दौरान अपराधी के पैर में गोली लगी। वहीं, महोली स्पेक्टर की बुलेट प्रूफ जैकेट में गोली लगी है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह क्षेत्र के कुसैला नहर पर पुलिस को गश्त के दौरान बाइक पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। कोतवाली पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। पुलिस को देखते ही एक युवक फायर  करने लगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी के नगर विकास मंत्री बोले, अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो सकते हैं निकाय चुनाव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी कैबिनेट बैठक ने खेल नीति को दी मंजूरी, अयोध्या को भी मिली सौगात


कोतवाली पुलिस ने अपने बचाव में जवाबी फायरिंग की जिसमें एक युवक के पैर में गोली जा लगी। वह घायल होकर गिर गया। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

घायल की पहचान पिसावां थाना क्षेत्र के गुरसंडा निवासी बाबर के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक बाबर गोतस्कर और शातिर अपराधी है। काफी समय से पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। करीब 12 मुकदमों में वांछित चल रहा था।

पुलिस ने उस पर 25 हजार का इनाम घोषित कर रखा था। एएसपी दक्षिणी एनपी सिंह ने बताया कि आरोपी को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed