{"_id":"5c29b833bdec2256ee323d79","slug":"a-girl-went-missing-who-came-to-join-murari-bapu-katha","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में मोरारी बापू की कथा सुनने आई लड़की रहस्यमय ढंग से लापता, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में मोरारी बापू की कथा सुनने आई लड़की रहस्यमय ढंग से लापता, मुकदमा दर्ज
Mon, 31 Dec 2018 12:03 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 31 Dec 2018 12:03 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अयोध्या में मोरारी बापू की कथा सुनने गुजरात से अपने परिवार के साथ आई एक युवती के रहस्यमय ढ़ंग से लापता होने से हड़कंप मच गया। मामले में अयोध्या कोतवाली में गुमशुदगी का केस दर्ज कर लड़की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि युवती रविवार शाम छह बजे नाश्ता करने निकली थी तब से गायब है। पुलिस मठ मंदिरों से युवती की तलाश के लिए मदद ले रही है। इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
दरअसल, गुजरात के जामनगर से 10 लोग रामकथा सुनने के लिए 21 दिसंबर को अयोध्या आए थे। जिनमें एक युवती भी थी जो अचानक लापता हो गई।
परिजनों के अनुसार, उसका मोबाइल स्विच ऑफ जा रहा है। युवती परिजनों के साथ अयोध्या के रामघाट में दीनबंधु नेत्र चिकित्सालय परिसर में ठहरी थी।