{"_id":"644d007cda314858eb00d69d","slug":"a-girl-raped-in-lucknow-on-the-promise-of-marriage-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, लड़के की मां ने भी गालीगलौज, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: शादी का झांसा देकर युवती से होटल में दुष्कर्म, लड़के की मां ने भी गालीगलौज, केस दर्ज
Sat, 29 Apr 2023 05:03 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 29 Apr 2023 05:03 PM IST
सार
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में युवती ने मुकदमा दर्ज करवाया है। युवती का कहना है कि जब उसने आरोपी की मां से शिकायत की तो उसने भी गालीगलौज की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में रहने वाली एक युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए विभूतिखंड थाने में केस दर्ज कराया है। इसमें बाराबंकी के सिद्धौर निवासी युवक अमन कुमार को आरोपी बनाया है। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने प्यार के जाल में फंसाकर होटल में दुष्कर्म किया और बाद में शादी से मुकर गया।
विज्ञापन
युवती के अनुसार, कुछ समय पहले बाराबंकी स्थित थर्ड डिग्री नाम के एक कैफे में अमन कुमार से मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच अक्सर फोन पर बात होने लगी। अमन ने युवती को प्यार के जाल में फंसाया और शादी का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एक दिन आरोपी ने युवती को विभूतिखंड के विराजखंड स्थित एक होटल में बुलाकर दुष्कर्म किया। कुछ दिनों के बाद युवती ने जब शादी की बात रखी तो वह आनाकानी करने लगा और फिर धमकी दी।
विज्ञापन
इस पर युवती ने अमन की मां से मिलकर शिकायत की। आरोप है कि अमन की मां ने भी गालीगलौज की। आजिज आकर बृहस्पतिवार को अमन और उसकी मां के खिलाफ केस दर्ज कराया।