{"_id":"5c06734cbdec22413f5da09b","slug":"a-girl-got-beaten-for-making-a-video-of-a-nurse-while-she-was-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिश्वत लेती नर्स का वीडियो बनाने पर महिला पत्रकार को कमरे में बंद कर पीटा, लगाया चोरी का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिश्वत लेती नर्स का वीडियो बनाने पर महिला पत्रकार को कमरे में बंद कर पीटा, लगाया चोरी का आरोप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
Updated Tue, 04 Dec 2018 06:00 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रायबरेली के जिला महिला अस्पताल में रिश्वत लेती हुई नर्स का वीडियो बनाना महिला पत्रकार के लिए भारी पड़ गया। नर्स ने पत्रकार को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा और उसका फोन तोड़ दिया।
विज्ञापन
पीड़ित महिला पत्रकार का कहना है कि जिला महिला अस्पताल में तैनात एक स्टाफ नर्स शशिबाला सिंह एक मरीज से इलाज के लिए रिश्वत ले रही थी। वीडियो बनाने की जानकारी होने पर नर्स ने महिला पत्रकार को कमरे में बंद कर बुरी तरह पीटा।
विज्ञापन
सूचना पर थाना अध्यक्ष संतोष कुमारी मौके पर पहुंची और पत्रकार को छींटे मारकर होश में लाईं। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
उधर, स्टाफ नर्स का कहना है कि युवती ने चैन लूटी थी, उसे मारा पीटा नहीं गया है।