फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl gone missing for last 13 days in Jahagirabad thana in Barabanki.

Barabanki: 13 दिनों से संदिग्ध हालात में युवती लापता, परिजनों ने चाचा-चाची पर गायब कर बेचने का लगाया आरोप

Sat, 28 Oct 2023 05:23 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी Published by: ishwar ashish Updated Sat, 28 Oct 2023 05:23 PM IST
सार

जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में एक युवती 13 दिनों से गायब है। परिजनों ने चाचा-चाची पर युवती को गायब कर बेचने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
A girl gone missing for last 13 days in Jahagirabad thana in Barabanki.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाराबंकी के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में एक युवती संदिग्ध हालात में बीते 13 दिन से लापता है। परिजनों ने चाचा व चाची पर ही युवती को बेचने व गायब करने का आरोप लगाया तो हड़कंप मच गया। पुलिस ने चाचा-चाची पर अपहरण का केस दर्ज कर छानबीन शुरू की है।

विज्ञापन


जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव के व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उनकी 24 वर्षीय पुत्री एक फैक्टरी में काम करती थी। उसके चाचा भी उसी कंपनी में काम करते थे जो चाची के साथ सूत मिल के पास किराए का कमरा लेकर रहते हैं। कभी कभी पुत्री भी चाचा के यहां कमरे पर रुक जाती थी। बीते 15 अक्तूबर को युवती ड्यूटी के लिए घर से निकली मगर घर वापस नहीं आई। तब से वह लापता है। पिता ने आरोप लगाया कि युवती के चाचा चाची का चाल चलन अच्छा नहीं है।
विज्ञापन


उन्हें पूरा विश्वास है कि उन दोनों ने उनकी पुत्री को किसी के हाथ बेच दिया है या गायब कर दिया है। पिता ने हत्या होने की आशंका जताते हुए पुत्री को खोजने की मांग की। एसपी के निर्देश पर शुक्रवार शाम लापता युवती के चाचा व चाची के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुटी है। एसएचओ जहांगीराबाद अजय कुमार सिंह ने बताया कि तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed