फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A girl died in an accident in Malihabad.

बाइक के पहिये में फंसा दुपट्टा, सड़क पर गिरी छात्रा को ट्रक ने रौंदा

Thu, 29 Oct 2015 01:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 29 Oct 2015 01:54 AM IST
विज्ञापन
A girl died in an accident in Malihabad.

अपने दोस्त के साथ खरीदारी करने निकली एक छात्रा का दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर पड़ी। इस दौरान वहां से गुजर रहे एक ट्रक ने सड़क पर गिरी छात्रा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। छात्रा के साथ बाइक चलाकर जा रहा युवक भी हादसे में मामूली रूप से घायल हो गया।

विज्ञापन


मलिहाबाद के कनार गांव निवासी उमाशंकर की बहन निशा (20) खुन-खुनजी गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। साथ ही वह सिंह मेडिकल सेंटर में नौकरी भी करती थी। भाई कृपाशंकर ने बताया कि दिवाली के लिये शॉपिंग करने दुबग्गा गई निशा अपने दोस्त के साथ बाइक से लौट रही थी।
विज्ञापन


अंधे की चौकी नहर के पास अचानक निशा का दुपट्टा बाइक के पहिये में फंस गया। बाइक अनियंत्रित हो गई और निशा सड़क पर गिर पड़ी। बाइक चला रहा युवक दूसरी ओर जा गिरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रक कब्जे में लिया, ट्रक चालक भागा

A girl died in an accident in Malihabad.

सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने निशा को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक छोड़ चालक भाग निकला। पुलिस ने युवक को अस्पताल और छात्रा के शव को पोस्टमॉर्टम के लिये भेजा। ट्रक को कब्जे में लेने के बाद पुलिस ने भाई उमाशंकर की तहरीर पर फरार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

खून से सने नये कपड़े देख भर आईं आंखें
बाइक पर अलग-अलग पॉलीथिन में कपड़ों की खरीदारी कर निशा घर लौट रही थी। अपने लिये जींस और टॉप तो भतीजों के लिये भी कपड़े लिये थे।

दुर्घटना के बाद निशा के शव के बाद यह कपड़े भी खून से सन गये और सड़क पर बिखरे पड़े थे। यह देख वहां से गुजरने वाले राहगीरों की आंखें भी भर आईं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रक की रफ्तार काफी तेज होने की वजह से यह हादसा हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed