{"_id":"676ce1b9f8a4c3212f0fc003","slug":"a-girl-died-after-got-hit-by-a-train-in-sitapur-2024-12-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sitapur: फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी युवती, ट्रेन की चपेट में आकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sitapur: फोन पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार कर रही थी युवती, ट्रेन की चपेट में आकर मौत
Thu, 26 Dec 2024 10:25 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 26 Dec 2024 10:25 AM IST
सार
सीतापुर जिले के कमलापुर थाना क्षेत्र में हुए एक हादसे में रेलवे ट्रैक पार कर रही एक युवती ट्रेन की चपेट में आ गई। हादसे के समय वह ट्रेन में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटती चली गई।
विज्ञापन
- फोटो : istock
विस्तार
सीतापुर के कमलापुर थाना क्षेत्र के सरवरपुर केसरिया गांव के पास सुबह करीब 8 बजे नित्यक्रिया के लिए गई एक युवती की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार केसरिया गांव निवासी शालू (20) सुबह नित्यक्रिया को गई थी।
विज्ञापन
मोबाइल पर बात करते हुए रेलवे ट्रैक पार करते समय मैलानी से डालीगंज (लखनऊ) जा रही 05087अप पैसेंजर ट्रेन की चपेट में आ गई। ट्रेन में फंसकर करीब 50 मीटर तक घिसटते चली गई और मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों ने बताया कि शालू के माता-पिता एक जरूरी काम से उसके नाना के यहां गए थे। वह सुबह मवेशियों को चारा देने के बाद शौच के लिए रेलवे किनारे अपने खेत को गई थी और यह हादसा हो गया।
विज्ञापन