{"_id":"5ef86d48d2dbf707f14c42b0","slug":"a-girl-commits-suicide-after-being-rejected-for-marriage","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ: बार-बार शादी टूटने से डिप्रेशन में आई लड़की ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ: बार-बार शादी टूटने से डिप्रेशन में आई लड़की ने की आत्महत्या
Sun, 28 Jun 2020 03:43 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 28 Jun 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजधानी लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के पंचमखेड़ा में रहने वाली आराधना शुक्ला (24) ने शनिवार देर रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। कोतवाल केके मिश्रा ने बताया कि रामकुमार शुक्ला की पुत्री आराधना की पहले दो बार शादी तय हुई थी लेकिन बाद में टूट गई।
विज्ञापन
शुक्रवार को भी कुछ लड़के वालों को उसे देखने के लिए आना था पर देर शाम को उन्होंने भी फोन करके मना कर दिया। आशंका व्यक्त की जा रही है कि इसी से आराधना अवसाद में थी और रात में अपने कमरे में फांसी लगा ली।
विज्ञापन
सुबह जब घर के लोग जागे और वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो पिता रामकुमार ने झरोखे के सहारे अंदर कमरे में झांका। बेटी को फांसी के फंदे पर लटका देख उनके होश उड़ गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन