{"_id":"678eb30322034720890afd08","slug":"a-girl-and-her-niece-are-missing-a-case-has-been-filed-against-a-mobile-mechanic-lucknow-news-c-13-1-lko1028-1043857-2025-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: युवती व उसकी भतीजी लापता, मोबाइल मैकेनिक पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: युवती व उसकी भतीजी लापता, मोबाइल मैकेनिक पर केस
Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Tue, 21 Jan 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
युवती व उसकी भतीजी लापता, मोबाइल मैकेनिक पर केस
लखनऊ। मदेयगंज में शनिवार को युवती व उसकी भतीजी लापता हो गई। युवती के पिता ने मोबाइल मैकेनिक विक्रांत पर बेटी को ब्लैकमेल करने का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
युवती के पिता के मुताबिक शनिवार दोपहर करीब तीन उनकी बेटी भतीजी के साथ घर से निकली थी। काफी देर बाद भी जब नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू की। पता चला कि कुछ दिन पहले बेटी का मोबाइल खराब गया था। इसकी रिपेयरिंग कराने वह विक्रांत की दुकान पर गई थी। इस बीच उसने बेटी की कुछ निजी फोटो धोखे से हासिल कर लीं। इन्हें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। इस कारण बेटी भतीजी के साथ घर छोड़कर चली गई। इंस्पेक्टर राजेश सिंह के मुताबिक लापता दोनों की तलाश की जा रही है।