{"_id":"66f291b5ce12602fd70b2e0c","slug":"a-furniture-businessman-s-skelton-found-in-kukrail-jungle-in-lucknow-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: कुकरैल जंगल में मिला फर्नीचर कारीगर का कंकाल, 10 दिन से थे लापता, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: कुकरैल जंगल में मिला फर्नीचर कारीगर का कंकाल, 10 दिन से थे लापता, हत्या की आशंका
Tue, 24 Sep 2024 03:47 PM IST
ishwar ashish
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 24 Sep 2024 03:47 PM IST
सार
फर्नीचर कारोबारी बीते 10 दिनों से लापता था। गुमशुदगी की शिकायत हसनगंज थाने में दर्ज करवाई गई थी। मृतक के भाई ने लेनदेन के चलते हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
शेर खान (फाइल फोटो)
- फोटो : amar ujala
विस्तार
राजधानी लखनऊ के कुकरैल जंगल में सोमवार को एक फर्नीचर कारीगर का कंकाल पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस को जांच पड़ताल के दौरान आधार और मतदाता कार्ड व दो फोटो बरामद हुईं। मृतक के भाई ने लेनदेन के विवाद में हत्या कर कंकाल जंगल में फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन
हुसैनगंज के डालीगंज निवासी शेर खान (32) फर्नीचर कारीगर थे। बड़े भाई एजाज के मुताबिक 14 सितंबर की सुबह करीब दस बजे काम पर जाने की बात कह घर से निकले थे। दोपहर दो बजे उन्हें दो दोस्तों को साथ लोगों ने देखा था। मगर देर रात होने पर भी वह घर नहीं लौटे। ऐसे में परिजनों ने उनकी काफी खोजबीन की मगर उनका कुछ पता नहीं चला।
विज्ञापन
16 सितंबर को एजाज ने हसनगंज थाने में भाई की गुमशुदगी दर्ज कराई। सोमवार शाम करीब चार बजे इंदिरानगर के कुकरैल जंगल में लोगों को एक कंकाल पड़ा मिला। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी।
विज्ञापन
पैर में पड़ी रॉड से हुई शिनाख्त
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को कंकाल के पास दो फोटो आधार और वोटर आईडी कार्ड मिले। पुलिस ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे एजाज ने कंकाल के पैर में पड़ी रॉड के जरिये अपने भाई शेर खान की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।