फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fund like Nirbhaya is now in Uttar Pradesh.

‘निर्भया’ की तर्ज पर UP में 100 करोड़ का फंड

Thu, 20 Nov 2014 11:32 AM IST
अनिल कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ
अनिल कुमार सिंह/अमर उजाला, लखनऊ Updated Thu, 20 Nov 2014 11:32 AM IST
विज्ञापन
A fund like Nirbhaya is now in Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपीए सरकार में महिलाओं की मदद के लिए बनाए गए ‘निर्भया फंड’ की तर्ज पर सूबे में ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान कोष’ का गठन किया है। यह कोष 100 करोड़ रुपये का होगा। इससे अपराधों की शिकार महिलाओं को आर्थिक व चिकित्सीय मदद मुहैया कराने के साथ ही उन्हें स्वावलंबी बनाने के लिए मदद की जाएगी।

विज्ञापन


इसी फंड से विशिष्ट उपलब्धियों के लिए बालिकाओं, महिलाओं और महिला ग्राम प्रधानों को ‘रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान’ भी दिया जाएगा।

कानून-व्यवस्था व महिला उत्पीड़न को लेकर सवालों का सामना कर रही सरकार का यह कदम छवि बदलने के तौर पर देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने महिलाओं व बेटियों के लिए इसे बड़ा कदम करार दिया।
विज्ञापन


वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की जयंती के मौके पर अपने सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम ने इस फंड की स्थापना का ऐलान किया।

फंड में दान करने वाले को टैक्स में मिलेगी छूट

A fund like Nirbhaya is now in Uttar Pradesh.

मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुपूरक बजट में इसके लिए एक करोड़ रुपये का प्रावधान किया जा चुका है। वित्तीय वर्ष 2015-16 से यह 100 करोड़ रुपये का फंड होगा। जरूरत पड़ने पर इसका आकार और बढ़ाया जाएगा। इस कोष में कोई भी व्यक्ति अथवा कंपनी दान दे सकती है।

दान करने पर इनकम टैक्स से छूट मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कोष में स्वयं एक लाख रुपये का दान कर इसकी शुरुआत की।

1-1 लाख रुपये दिए जाएंगे रानी लक्ष्मीबाई महिला सम्मान में

वीरता, खेलकूद, पढ़ाई के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने के लिए 20 बालिकाओं व महिलाओं और उत्कृष्ट कार्य करने वाली 20 महिला प्रधानों को हर साल यह सम्मान दिया जाएगा। ये पुरस्कार एक-एक लाख रुपये का होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed