{"_id":"6939dee52933745e240722b2","slug":"a-fraudster-posing-as-a-policeman-duped-a-youth-of-rs-60000-lucknow-news-c-13-lko1070-1510049-2025-12-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर जालसाज ने युवक से ऐंठे 60 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: खुद को पुलिसकर्मी बताकर जालसाज ने युवक से ऐंठे 60 हजार रुपये
Thu, 11 Dec 2025 02:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 11 Dec 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। जालसाज ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर मदेयगंज निवासी युवक को धमकाया फिर 60 हजार रुपये वसूल लिए। पीड़ित की मां ने आरोपी के खिलाफ मदेयगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
मक्कागंज निवासी पूनम मौर्या के मुताबिक 29 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनके बेटे के पास अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को साइबर क्राइम ब्रांच में तैनात पुलिसकर्मी बताया। उसने कहा कि तुम्हारे मोबाइल में अनैतिक लिंक खोला गया है। तुम्हारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। विरोध पर आरोपी धमकाते हुए गाली-गलौज करने लगा। पूनम ने बताया कि बेटे को जाल में फंसा देख ठग ने उसे चेतावनी देते हुए मोबाइल से लिंक हटवाने की बात कही। बदले में उसने बेटे से कई बार में ऑनलाइन 60 हजार रुपये ट्रांसफर करा लिए। रकम लेने के बाद आरोपी ने इस संबंध में किसी को भी बताने से मना कर दिया। तब से बेटा डरा सहमा रहने लगा।
पूनम ने बताया कि उन्होंने कई बार इसका कारण पूछा तब उसने ठगी के बारे में बताया। थाना प्रभारी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि आईटी एक्ट की धारा में केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच साइबर टीम कर रही है।