फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A four minute video removed the fear of breast surgery

Lucknow News: चार मिनट के वीडियो ने दूर किया ब्रेस्ट सर्जरी का डर

Tue, 17 Dec 2024 02:15 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
A four minute video removed the fear of breast surgery
लखनऊ। स्तन कैंसर की सर्जरी को लेकर महिलाओं में डर और तमाम धारणाएं होती हैं। इन्हें दूर करने के लिए एसजीपीजीआई के इंडोक्राइन एंड ब्रेस्ट सर्जरी विभाग ने चार मिनट के एनीमेटेड वीडियो और क्ले मॉडल का सहारा लिया है। इन माध्यमों से काउंसिलिंग के बाद महिलाओं ने बेहतर सर्जरी का विकल्प चुना और उनका डर भी दूर हुआ।
विज्ञापन




विभाग के डॉ. स्पंदन जे, डॉ. सबरेतनाम, डॉ. ज्ञानचंद, डॉ. अंजलि मिश्रा और डॉ. गौरव अग्रवाल ने महिलाओं की काउंसिलिंग की। अध्ययन में शामिल 40 महिलाओं को चार मिनट का एनीमेटेड वीडियो दिखाया गया। साथ ही गेहूं के आटे से बने मॉडल पर सर्जरी करके दिखाई गई। इससे उन्होंने सर्जरी के विकल्प के बारे में जानकारी मिली। फिर तीन सवालों की प्रश्नावली से सर्जरी के बारे में महिलाओं की जानकारी जांची गई तो उनमें 90.6 फीसदी तक का इजाफा मिला।
विज्ञापन


स्तन कैंसर की सर्जरी के तीन विकल्प



मास्टेक्टॉमी



इसमें सर्जरी करके स्तन को पूरी तरह से हटा दिया जाता है।

ब्रेस्ट कंजर्वेशन सर्जरी

स्तन के आकार में बदलाव किए बिना कैंसर हटाने के लिए यह सर्जरी की जाती है। इस तकनीक में कुछ स्वस्थ ऊतकों और लिम्फ नोड्स को हटा दिया जाता है।



आंकोप्लास्टी



इसमें कैंसर सर्जन और प्लास्टिक सर्जन की विशेषज्ञता एक साथ होती है। कैंसरग्रस्त हिस्से को हटाने के साथ ही उसे दोबारा बनाया जाता है। इससे सर्जरी के बाद महिलाओं में हीनभावना नहीं आती।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed