फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fire broke out in city bus because of short circuit in Lucknow.

Lucknow: शार्ट सर्किट से चलती बस में लगी आग, बाल-बाल बचे यात्री, 16 लोग थे सवार

Sat, 16 Sep 2023 01:33 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, (गोसाईगंज) लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sat, 16 Sep 2023 01:33 PM IST
सार

लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ट्रू वैल्यू के सामने शहीद पथ पर हुए एक हादसे में चलती बस में आग लग गई। इस दौरान बस में 16 यात्री सवार थे।

विज्ञापन
A fire broke out in city bus because of short circuit in Lucknow.
दमकलकर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। - फोटो : amar ujala

विस्तार

सुशांत गोल्फ सिटी स्थित ट्रू वैल्यू के सामने चलती बस में शार्ट सर्किट से आग लग गई। साइड मिरर में गाड़ी से धुआं निकलता देख चालक ने स्थानीय पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने यातायात की कमान संभाली तो घटनास्थल पर पहुंचीं दमकल की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है।

विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक सुशांत गोल्फ सिटी अतुल श्रीवास्तव के मुताबिक बाराबंकी निवासी अमित कुमार सिटी बस चलाता है। शनिवार को परिचालक दिलीप के साथ अमित सवारियां लेकर स्कूटर इंडिया से शहीद पथ के रास्ते कमता जा रहा था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - लोकसभा चुनाव : रण के लिए भाजपा के 'सेनापति' तैनात, जिलाध्यक्षों में अगड़ों पर दांव, पिछड़ों को भी तवज्जो
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आयकर विभाग के छापों में बड़ा खुलासा : 800 करोड़ की टैक्स चोरी में फंसे आजम खां, फूट-फूटकर रोने लगे सपा नेता


बस चालक अमित ने बताया कि सुबह करीब दस बजे शहीद पथ स्थित ट्रू वैल्यू के सामने सवारी उतारते समय उसने बस के पिछले हिस्से से धुआं निकलता देख सवारियों को बस से उतार दिया। इसी बीच आग की लपटें बढ़ने लगी। सूचना पाकर इंस्पेक्टर और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल ने आग पर काबू पाया। हालांकि, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed