फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A fire broke out in a market in Lucknow.

लखनऊ की सब्जी मंडी में लगी भीषण आग, 156 दुकानें खाक

Sat, 26 Mar 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sat, 26 Mar 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
A fire broke out in a market in Lucknow.
तीन घंटे तक धू-धूकर जली मंडी - फोटो : amar ujala

लखनऊ के पत्रकारपुरम चौराहा की सब्जी मंडी में शनिवार शाम करीब चार बजे आग ने भीषण तबाही मचा दी। इंडियन ऑयल के पेट्रोलपंप, फोर्ड अस्पताल, विजयश्री कॉम्प्लेक्स और तरंग गेस्टहाउस के बीच अवैध रूप से बसी मंडी तीन घंटे तक धू-धूकर जली।

विज्ञापन


दुकानदारों में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। लपटों के पेट्रोलपंप और अस्पताल को अपनी चपेट में लेने की आशंका से पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों के होश उड़ गए। अस्पताल में भर्ती मरीजों को उनके तीमारदार बाहर सड़क पर निकाल लाए। पेट्रोलपंप बंद कर कर्मचारी भी दूर खड़े हो गए।
विज्ञापन


मनोज पांडेय चौराहा से पत्रकारपुरम वाली सड़क के अलावा अग्निकांड स्थल तक पहुंचने वाली सभी गलियों और सड़कों में बैरीकेडिंग कर ट्रैफिक डायवर्ट करा दिया गया। आग बुझाने और राहत कार्य में जुटे अग्निशमन अधिकारियों ने मौके पर मौजूद हजारों लोगों की भीड़ नियंत्रित करने के लिए आसपास के छह थानों की फोर्स बुलवा ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग से करीब दो करोड़ की सम्पत्ति का नुकसान

A fire broke out in a market in Lucknow.

फायर ब्रिगेड की टीम और निजी सिक्योरिटी गार्ड्स की मदद से आग को फैलने से रोका गया। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय, एएसपी उत्तरी विजय ढुल और सीएफओ अभयभान पांडेय ने मौके पर जाकर दुकानदारों से बातचीत की और क्षति का जायजा लिया।

सीएफओ ने बताया कि विभिन्न फायर स्टेशन की 14 बड़ी व दो छोटी दमकलों की मदद से आग पर काबू पाया गया। पानी कम पड़ने पर विवेकखंड स्थित जलकल के पंप हाउस से पाइप लगाकर दमकलों में सप्लाई की गई।

रफी अहमद किदवई वार्ड की पार्षद मालती यादव के बेटे पूर्व पार्षद रामकृष्ण यादव ने बताया कि मंडी में करीब 300 दुकानें हैं जिनमें से 156 पूरी तरह खाक हो गईं। आग से करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति स्वाहा होने का अनुमान है।

कॉम्प्लेक्स की छत से गिरी चिंगारी ने सुलगाई मंडी

A fire broke out in a market in Lucknow.

सीएफओ अभयभान पांडेय ने बताया कि विजयश्री कॉम्प्लेक्स की छत से गिरी चिंगारी ने मंडी सुलगाई थी। उन्होंने बताया कि कॉप्लेक्स की छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा था।

इससे निकली चिंगारी नीचे मंडी में रामबिहारी यादव की रुई, फोम और गद्दे की दुकान पर गिरी जिससे आग लग गई।

मंडी में खीरा-ककड़ी की दुकान लगाने वाले प्रत्यक्षदर्शी दिलीप कुमार ने बताया कि कॉम्प्लेक्स की छत से लोहे का जलता हुआ एंगल नीचे रुई और फोम के ढेर पर गिरा।

दुकानदारों ने बताया कि कॉप्लेक्स की छत पर टिनशेड का एक कमरा बनवाने का काम हो रहा था।

करीब डेढ़ घंटा तक मरीज सड़क पर ही स्ट्रेचर पर पड़े रहे

A fire broke out in a market in Lucknow.

फोर्ड अस्पताल के ठीक पीछे भीषण अग्निकांड ने मरीजों, तीमारदारों और स्टाफ के होश उड़ा दिए। धुआं भरने पर सबको लगा कि आग अस्पताल में ही लगी है। दम घुटने पर दहशतजदा तीमारदार आनन-फानन में मरीजों को लेकर भागने लगे। अस्पताल से बाहर आकर लोगों ने राहत की सांस ली।

करीब डेढ़ घंटा तक मरीज सड़क पर ही स्ट्रेचर पर पड़े रहे। बाद में फायर ब्रिगेड के अधिकारियों ने उन्हें अस्पताल की तरफ लगी आग पर काबू पाने और सुरक्षा का आश्वासन दिया तब मरीज भीतर गए। फोर्ड अस्पताल में 73 बेड हैं। वर्तमान में यहां 28 मरीज भर्ती हैं जिसमें से कुछ आईसीयू में हैं।

तेलीबाग के निहाल श्रीवास्तव की मां मधु को खून चढ़ाने की तैयारी हो रही थी लेकिन, आग लगने की दहशत में वह उन्हें स्ट्रेचर पर ही लेकर बाहर निकल आए।

उनके साथ अन्य कई मरीज भी सड़क पर ही पेड़ के नीचे स्ट्रेचर पर पडे़ रहे। आईसीयू तीसरी मंजिल पर है। यहां भर्ती मरीजों को ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट किया गया।

पेट्रोलपंप में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो जाता

A fire broke out in a market in Lucknow.

अगर पेट्रोलपंप में आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो जाता। पेट्रोलपंप के एक तरफ फोर्ड अस्पताल है तो दूसरी तरफ विजयश्री कॉम्प्लेक्स। विजयश्री कॉम्प्लेक्स में बैंक, ऑफिस और दुकानों में करोड़ों रुपये का माल भरा है।

प्रशासन की टीम ने बनाया नुकसान का एस्टीमेट
अग्निकांड से हुई क्षति और प्रभावितों की जानकारी के लिए एसीएम-चतुर्थ के नेतृत्व में तहसीलदार और 12 लेखपालों की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का मुआयना कर नुकसान का एस्टीमेट बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed