{"_id":"6ac2c0cd78ca715dbf0061ca","slug":"a-festival-special-train-from-gomti-nagar-to-valsad-will-start-running-today-lucknow-news-c-13-lko1096-1950778-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमतीनगर से वलसाड के लिए आज से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमतीनगर से वलसाड के लिए आज से चलेगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
लखनऊ। रेलवे प्रशासन गोमतीनगर-वलसाड-गोमतीनगर साप्ताहिक ट्रेन सोमवार से चलाएगा। यह ट्रेन 24 नवंबर तक चलेगी। इससे दीपावली पर आने-जाने वाले यात्रियों को राहत होगी।
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05033 गोमतीनगर से वलसाड के लिए पांच अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से दोपहर दो बजे चलकर अगली शाम पांच बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में 05034 वलसाड से गोमतीनगर के लिए छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वलसाड से रात 10:15 बजे चलकर अगली रात दो बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। ट्रेन बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा और टूंडला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और आठ वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।
21 से चलेगी सुल्तानपुर एलटीटी स्पेशल
सुल्तानपुर व वाराणसी से मुंबई के लिए 21 अक्तूबर से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 04212 सुल्तानपुर एलटीटी स्पेशल 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से सुबह चार बजे चलकर लखनऊ सुबह 6:20 बजे होते हुए कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए अगले दिन दोपहर दो बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर विशेष ट्रेन 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को एलटीटी से दोपहर तीन बजे चलकर लखनऊ रात 8:50 बजे व सुल्तानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।-- --
विज्ञापन
22 से वाराणसी से मुंबई की स्पेशल ट्रेनें
04226 वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस स्पेशल ट्रेन 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को वाराणसी से रात 1:35 बजे चलकर जौनपुर सिटी, सुल्तानपुर होते हुए लखनऊ सुबह 6:20 बजे पहुंचेगी और कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए एलटीटी दोपहर दो बजे पहुंचेगी। वापसी में 04225 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी विशेष ट्रेन 23 अक्तूबर से 13 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से दोपहर तीन बजे चलकर लखनऊ रात 8:50 बजे पहुंचेगी, जहां से चलकर वाराणसी रात 2:05 बजे पहुंचेगी। दोनों विशेष ट्रेनों में 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे, जिनमें 14 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी (इकोनॉमी), चार सामान्य श्रेणी के कोच रहेंगे।
विज्ञापन
पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु राव ने बताया कि गाड़ी संख्या 05033 गोमतीनगर से वलसाड के लिए पांच अक्तूबर से 23 नवंबर तक प्रत्येक सोमवार को गोमतीनगर से दोपहर दो बजे चलकर अगली शाम पांच बजे वलसाड पहुंचेगी। वापसी में 05034 वलसाड से गोमतीनगर के लिए छह अक्तूबर से 24 नवंबर तक प्रत्येक मंगलवार को वलसाड से रात 10:15 बजे चलकर अगली रात दो बजे गोमतीनगर पहुंचेगी। ट्रेन बादशाहनगर, ऐशबाग, कानपुर सेंट्रल, इटावा और टूंडला जैसे प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी। ट्रेन में चार सामान्य द्वितीय श्रेणी, छह शयनयान श्रेणी, दो वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी और आठ वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के कोच होंगे।
विज्ञापन
21 से चलेगी सुल्तानपुर एलटीटी स्पेशल
सुल्तानपुर व वाराणसी से मुंबई के लिए 21 अक्तूबर से दो स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। 04212 सुल्तानपुर एलटीटी स्पेशल 21 अक्तूबर से 11 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को सुल्तानपुर से सुबह चार बजे चलकर लखनऊ सुबह 6:20 बजे होते हुए कानपुर सेंट्रल, उरई, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, बीना, रानी कमलापति, इटारसी, खंडवा, भुसावल, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण एवं ठाणे होते हुए अगले दिन दोपहर दो बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में 04211 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सुल्तानपुर विशेष ट्रेन 22 अक्तूबर से 12 नवंबर तक प्रत्येक बृहस्पतिवार को एलटीटी से दोपहर तीन बजे चलकर लखनऊ रात 8:50 बजे व सुल्तानपुर रात 11 बजे पहुंचेगी।