फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A father throws his six days old daughter in river in Hargaon Thana in Sitapur.

Sitapur News: तीसरी बेटी पैदा हुई तो बाप ने नदी में फेंका, फंसने पर बनाया ऐसा बहाना, जानिए क्या बोली पुलिस

Mon, 08 Aug 2022 04:12 PM IST
ishwar ashish सवांद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर
सवांद न्यूज़ एजेंसी, सीतापुर Published by: ishwar ashish Updated Mon, 08 Aug 2022 04:12 PM IST
सार

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र में एक पिता ने अपनी छह दिन की बच्ची को नदी में फेंक दिया। वो लगातार तीसरी बार बेटी पैदा होने से नाराज था।

विज्ञापन
A father throws his six days old daughter in river in Hargaon Thana in Sitapur.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सीतापुर जिले के हरगांव थाना क्षेत्र के अन्तर्गत जडौना निवासी रहीस ने अपनी 6 दिन की बच्ची को उसकी मां से छीनकर सरायन नदी में फेंक दिया। मामले की जानकारी पर मौके पर भीड़ जमा हो गई और बच्ची की तलाश शुरू की गई। हालांकि बच्ची का शव अभी तक नहीं मिला है। ग्रामीणों ने बताया कि रहीस के पहले से दो बेटियां हैं। वहीं, छह दिन पहले रहीस की पत्नी ने तीसरी बेटी को जन्म दिया। इसी को लेकर वह अपनी पत्नी से काफी नाराज रहता था।

विज्ञापन


सोमवार सुबह के लगभग छः बजे रहीस ने अपनी छह दिन की बेटी को सिकाटिया गांव के समीप नदी में फेंक दिया। मामले की जानकारी पर पुलिस ने जब जांच शुरू की तो अपने आपको फंसता देख रहीस ने रात में ही बच्ची की तबीयत खराब होने की बात बताकर मौत हो जाने की बात कही। अगर बच्ची की तबीयत खराब होने से उसकी मौत हो गयी तो रहीस दोबारा उस बच्ची को नदी मे खोजने किस लिए गया। मृतक बच्ची को मिट्टी मे दफनाया क्यों नहीं गया। इस बात की चर्चा लोग कर रहे है।
विज्ञापन


 इंस्पेक्टर बृजेश त्रिपाठी का कहना है कि बच्ची की मौत बीमारी से हो गई थी जिसके बाद उसका जल प्रवाह किया गया था। ऐसा पता लगा है। लेकिन इस्लाम धर्म में जल प्रवाह करने की कोई रीति नहीं होती है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed