{"_id":"67d972643ea7375f9c04291e","slug":"a-father-of-two-children-made-a-13-year-old-girl-a-victim-of-his-lust-in-mohanlalganj-2025-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohanlalganj: दो बच्चों के पिता ने 13 वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार, हिरासत में लिया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohanlalganj: दो बच्चों के पिता ने 13 वर्षीय किशोरी को बनाया हवस का शिकार, हिरासत में लिया गया
Tue, 18 Mar 2025 06:47 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
अमर उजाला नेटवर्क, मोहनलालगंज
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 18 Mar 2025 06:47 PM IST
सार
मोहनलालगंज के एक गांव में एक 13 वर्षीय किशोरी को दो बच्चों के पिता ने अपनी हवस का शिकार बनाया। आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
मोहनलालगंज इलाके के एक गांव में दुकान पर सामान लेने गई चौदह वर्ष की किशोरी को अपने घर ले जाकर दो बच्चों के पिता दुकानदार ने उसके साथ कुकर्म किया। घटना की जानकारी किशोरी ने अपनी मां व पिता को दी लेकिन पुलिस से शिकायत के बजाय दोनों ने चुप्पी साध ली।
विज्ञापन
किशोरी के चाचा के विरोध के बाद मंगलवार को पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी दुकानदार को हिरासत मे ले लिया है। पुलिस के मुताबिक इलाके के एक गांव में 14 मार्च को रात आठ बजे किशोरी दुकान पर सामान लेने गई थी तभी दुकानदार परमेश्वर किशोरी को बहाने से अपने घर के अंदर ले गया और उसके साथ गलत काम किया।
विज्ञापन
किशोरी ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां और सौतेले पिता को दी तो दोनों ने लोकलाज के भय से मामले को दबा दिया। किशोरी के साथ हुए गलत काम की जानकारी किशोरी के सगे चाचा व चाची को हुई तो दोनों मंगलवार को गांव पहुंचे और घटना पर विरोध जताया जिसके बाद किशोरी की मां ने मंगलवार को पुलिस से शिकायत की।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर अमर सिंह ने बताया किशोरी की मां ने दूसरी शादी की है और किशोरी अपनी मां के साथ रहती है। शिकायत पर केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है।