{"_id":"5d19a46b8ebc3e3cd3711b7f","slug":"a-farmer-murdered-in-ayodhya","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में किसान की गला रेतकर निर्ममता से हत्या, खेत में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अयोध्या में किसान की गला रेतकर निर्ममता से हत्या, खेत में मिला शव
Mon, 01 Jul 2019 11:42 AM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 01 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
खेत में पड़ा मृतक का शव।
- फोटो : amar ujala
अयोध्या के मवई थाना क्षेत्र के बैसन पुरवा मजरे के कसारी गांव में एक किसान की गला रेतकर निर्ममता से हत्या कर दी गई। उसका शव गांव के बाहर खेत में मिला है।
विज्ञापन
कसारी गांव निवासी राजबली मल्लाह (55) खेत की रखवाली करने गया था। जब काफी देर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजन खेत पहुंचे जहां खटिया पर खून से लथपथ उसका शव मिला।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि हमारी किसी से रंजिश नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
राजबली के पांच पुत्र व दो पुत्री हैं। सभी विवाहित हैं। तीन पुत्र बाहर शहर में मजदूरी करते और दो गांव में ही रहते हैं।