{"_id":"5dd24dfb8ebc3e54ea680e97","slug":"a-farmer-died-in-an-accident-protest-in-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसाः तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने ली साइकिल सवार की जान, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसाः तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने ली साइकिल सवार की जान, प्रदर्शन
Mon, 18 Nov 2019 01:29 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 18 Nov 2019 01:29 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ में सरोजनीनगर के बंथरा इलाके में रविवार सुबह तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक ने साइकिल सवार किसान की जान ले ली। हादसे से गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ कृष्णानगर ने ग्रामीणों को शांत कर शव पोस्टमार्टम को भिजवाया।
विज्ञापन
उधर, घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। बंथरा के जहानाबाद गांव निवासी किसान चंद्र पाल गौतम (60) रविवार सुबह करीब नौ बजे साइकिल से मेमौरा गांव स्थित खेत जा रहा था। मोहनलालगंज रोड पर मेमौरा गांव के सामने अनीता ढाबा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से साइकिल सवार को रौंद दिया।
विज्ञापन
चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मृतक के परिवारीजनों को होते ही तमाम ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस पर बिना सूचना दिए ही शव को एंबुलेंस में लादने का आरोप लगाकर रोड जाम कर दी।
विज्ञापन
करीब आधा घंटा तक चले प्रदर्शन की सूचना पाकर पहुंचे सीओ कृष्णा नगर अमित कुमार राय ने किसी तरह समझा-बुझाकर मामले को शांत किया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया है। वहीं, प्रदर्शन की सूचना पर पहुंचे तहसीलदार ने किसान दुर्घटना बीमा योजना के तहत पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।