फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   A farmer died in an accident.

आवारा कुत्ते से टकराकर पलटी कार, किसान की मौत

Tue, 26 Apr 2016 04:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Tue, 26 Apr 2016 04:40 PM IST
विज्ञापन
A farmer died in an accident.

शहीदपथ पर अवध विहार कॉलोनी के पास रविवार सुबह अचानक एक आवारा कुत्ते से टकराने के बाद तेज रफ्तार स्विफ्ट कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में कार सवार किसान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके दो सगे भाई, भतीजा व बहनोई की हालत अस्पताल में नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन


उन्नाव के अजगैन तेलियानी निवासी प्रेम प्रकाश सिंह (63) कानपुर की एक जूट मिल से रिटायर होने के बाद खेती करवाते थे।

प्रेम प्रकाश अपने सगे भाई रमेश सिंह, राकेश सिंह, बहनोई लाल बहादुर और रमेश के बेटे अरिदमन सिंह के साथ कार से गोंडा में एक वैवाहिक समारोह से होकर रात में घर लौट रहे थे।
विज्ञापन


सुबह लगभग साढ़े पांच बजे शहीद पथ पर अवध विहार कॉलोनी के पास अचानक ही कार के आगे एक आवारा कुत्ता आ गया।

डिवाइडर से जा भिड़ी और पलट गई

A farmer died in an accident.

उससे टकराने के बाद कार डिवाइडर से जा भिड़ी और पलट गई। दुर्घटना के बाद राहगीरों ने कार सीधी कर चालक रमेश सिंह के बगल में बैठे प्रेम प्रकाश सिंह को बाहर निकाला। सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घरवालों को लगा गहरा सदमा
हादसे की सूचना पर घर पर कोहराम मच गया। प्रेम प्रकाश की मौत की खबर सुन उन्नाव से उनके गांव के दर्जनों लोग मॉच्युरी पहुंच गए।

पत्नी मालती का रो-रोकर बुरा हाल था। परिवारीजनों ने बताया कि रमेश सिंह नवाबगंज में इंटर कॉलेज में टीचर हैं। जबकि बहनोई लाल बहादुर भी इंटर कॉलेज के रिटायर्ड प्रिंसिपल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed