{"_id":"6259797f387fcc656938fdd5","slug":"a-farmer-died-because-of-eletcric-shock-in-rampur-thana-in-sitapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीतापुर: आग बुझा रहा किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीतापुर: आग बुझा रहा किसान हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया, दर्दनाक मौत
Fri, 15 Apr 2022 07:26 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
अमर उजाला नेटवर्क, सीतापुर
Published by: ishwar ashish
Updated Fri, 15 Apr 2022 07:26 PM IST
सार
खेत में आग बुझा रहा किसान करंट की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौत हो गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतापुर जिले के थाना रामपुर मथुरा क्षेत्र में शुक्रवार को गेहूं के खेत में लगी आग को बुझाने की कोशिश कर रहे एक किसान की करंट से झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
किसान की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना क्षेत्र के अटौरा निवासी जगबीर सिंह (22) पुत्र हीरा के गेहूं के खेत में शुक्रवार को आग लग गई। कुछ ही देर में आग की बेकाबू लपटों ने पूरे खेत को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना पाकर खेत स्वामी मौके पर पहुंचा और आग को बुझाने की कोशिश करने लगा। इस बीच अचानक खेत के ऊपर से गुजरे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर खेत में गिर गया।
विज्ञापन
आपाधापी में किसान की नजर टूटे पड़े तार पर नहीं गई और वह उसके संपर्क में आ गया। इस दरम्यान तारों में करंट दौड़ रहा था। किसान उसकी चपेट में आ गया, इससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और गंभीर हालत में किसान को अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रामपुर मथुरा सीएचसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ रामपुर मथुरा जितेंद्र ओझा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांचकर कार्रवाई होगी।